नहीं चलेंगे लालू व नीतीश बनेगी एनडीए की सरकार : उपेंद्र कुशवाहा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Nov 2015 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

नवहट्टा (सहरसा) : जिस तरह सूरज का पूरब में उगना तय है उसी तरह बिहार में एनडीए की सरकार बननी तय है. उक्त बातें उच्च विद्यालय नवहट्टा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कही. उन्होंने महिषी विस क्षेत्र से रालोसपा प्रत्याशी चंदन कुमार साह बागची को विजयी बनाने की […]
विज्ञापन
नवहट्टा (सहरसा) : जिस तरह सूरज का पूरब में उगना तय है उसी तरह बिहार में एनडीए की सरकार बननी तय है. उक्त बातें उच्च विद्यालय नवहट्टा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कही. उन्होंने महिषी विस क्षेत्र से रालोसपा प्रत्याशी चंदन कुमार साह बागची को विजयी बनाने की अपील की. लालू व नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि बड़े भाई व छोटे भाई ने ईमानदारी से विकास किया होता तो आज प्रदेश से युवाओं की तकदीर बदली जा सकती थी.
40 वर्ष कांग्रेस, 15 वर्ष लालू व 10 वर्ष नीतीश कुमार बरकरार रही. सिर्फ आप मुझे पांच वर्ष की मौका दें प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम करेंगे. केंद्रीय मंत्री श्री कुशवाहा ने कहा कि देश में पहली बार अति पिछड़ा वर्ग का प्रधानमंत्री बना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










