कुछ लोग केवल बोलते हैं, मुझे काम में यकीन : नीतीश

Published at :01 Nov 2015 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
कुछ लोग केवल बोलते हैं, मुझे काम में यकीन : नीतीश

सहरसा : अभी तक हुए तीन चरण के मतदान में महागंठबंधन जीत की ओर अग्रसर हुआ है. चौथे और पांचवें चरण में भी महागंठबंधन जीत की नई उंचाई को प्राप्त करेगा़. उक्त बातें शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर के उच्च मैदान में कही़ शनिवार दोपहर कुछ विलंब से सिमरी बख्तियारपुर […]

विज्ञापन
सहरसा : अभी तक हुए तीन चरण के मतदान में महागंठबंधन जीत की ओर अग्रसर हुआ है. चौथे और पांचवें चरण में भी महागंठबंधन जीत की नई उंचाई को प्राप्त करेगा़.
उक्त बातें शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर के उच्च मैदान में कही़ शनिवार दोपहर कुछ विलंब से सिमरी बख्तियारपुर पहुंचे नीतीश कुमार ने उच्च विद्यालय में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में कुछ लोग सिर्फ बोलते हैं और मैं काम करने में यकीन रखता हूं. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व मोदी जी अच्छे दिन लाने की बात करते थे और अब 17 महीनों बाद जनता पुराने दिन लौटाने की मांग कर रही है़
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व पंद्रह लाख देने का वादा किया जा रहा था और अब तक कुछ नहीं मिला और अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह इसे जुमला बता रहे हैं, यानि अब बीजेपी अपना नाम भारतीय जुमला पार्टी रख ले़ मोदी सरकार की विदेश नीति भी खोखली साबित हो रही है. वर्तमान में हमारे पड़ोसी देश नेपाल से भी ये संबंध बिगाड़ चुके है़ं मौके पर सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट के जदयू उम्मीदवार दिनेश चन्द्र यादव ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर के लिए मैंने हमेशा बेटे के तौर पर काम किया और आगे के िलए मौका दें.
आगे भी करता रहूंगा़ सभा की अध्यक्षता सिमरी के निवर्तमान विधायक डॉ अरुण कुमार ने की़ उन्होंने दिनेश चन्द्र यादव को विजयी बनाने की अपील की. मौके पर जदयू नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, सूर्य नारायण यादव, उपेन्द्र सिंह कुशवाहा, सीमा गुप्ता, चंद्रमणि, रघुनंदन सिंह, जिलाध्यक्ष धनिक लाल मुखिया, युवाध्यक्ष सोहन झा सहित अन्य मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन