मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Published at :31 Oct 2015 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित बैजनाथपुर. सौर बाजार प्रखंड मुख्यालय से शुक्रवार को निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार बीडीओ लालबाबू पासवान ने प्रखंड कार्यालय से मतदाता जागरूकता रैली रवाना किया. रैली में वरीय प्रेरक, प्रेरक टोला स्वयंसेवक के साथ सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल थे. रैली उमेश प्रसाद यादव व सिफत राम के नेतृत्व में निकाली […]

विज्ञापन

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित बैजनाथपुर. सौर बाजार प्रखंड मुख्यालय से शुक्रवार को निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार बीडीओ लालबाबू पासवान ने प्रखंड कार्यालय से मतदाता जागरूकता रैली रवाना किया. रैली में वरीय प्रेरक, प्रेरक टोला स्वयंसेवक के साथ सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल थे. रैली उमेश प्रसाद यादव व सिफत राम के नेतृत्व में निकाली गयी. केआरपी अनिषा कुमारी ने मतदान के दिन सभी मतदाताओं को अपने कार्यों को छोड़ मतदान करने की अपील की. रैली में कार्यालय समन्वयक संजय कुमार, सीमा प्रवीण, टोला स्वयं सेवक मसीना खातून, कैलू ऋषिदेव, मनीषा, सुरेन्द्र, हरेराम, मनोरमा, शंकर, मनोज पप्पू, नागेश्वर, गुंजन, गजेन्द्र आदि शामिल थे. तीन को जिला बदर सहरसा शहर. जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने तीन और अपराधियों को जिला बदर का आदेश निर्गत किया है. नवहट्टा के रोहित कुमार झा को पूर्णिया, बिजलपुर के अरुण यादव को वीरपुर सुपौल, नवहट्टा के लखन महतो को वीरपुर सुपौल भेजने का आदेश दिया है. मालूम हो कि इससे पूर्व 79 अपराधियों को जिला बदर का निर्देश दिया जा चुका है. पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने अब तक 85 अपराधियों को जिला बदर करने का प्रस्ताव डीएम के पास भेजा था. इसमें 82 को जिला बदर किया जा चुका है. आदेश में डीएम ने कहा कि मतदान के दिन ये विधिवत सूचना के आधार पर अपना मतदान करने जिला वापस आ सकते हैं. विवाद में पति-पत्नी जख्मी सहरसा शहर. थाना क्षेत्र के नरियार वार्ड नंबर-12 में बकरी चराने के विवाद में पत्नी-पत्नी जख्मी हो गये, जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. जख्मी शमशेर आलम ने बताया कि शनिवार सबेरे बकरी चरने के विवाद में मां, भाई, बहन तथा भाभी ने मेरी पत्नी शेरून खातून व मुझे मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. उनहोंने बताया कि जख्मी हालत में स्थानीय लोगों ने अस्पताल लाया, जहां पत्नी की स्थिति गंभीर है. चिराग आज बलुआहा में करेंगे सभासहरसा सिटी. लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को महिषी विधानसभा के एनडीए उम्मीदवार चंदन बागची के पक्ष में लहटन चौधरी कॉलेज पस्तवार बलूआहा में सभा को संबोधित करेंगे. उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रत्याशी चंदन बागची ने दी.अधिवक्ता के साथ मारपीट सहरसा सिटी. सदर थाना क्षेत्र के पंचवटी निवासी अधिवक्ता प्रभात कुमार सिंह ने सदर थाना में सब्जी बाजार में मारपीट का मामला दर्ज करवाया है. दिये आवेदन में उन्होने कहा कि 28 अक्तुबर को बाइक से सब्जी बाजार गया. सब्जी बाजार में गुलाम रसूल के किराना दुकान के सामने सड़क पर बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने लगा. इसी पर वह और उसका बेटा गाली-गलौज करते बाइक पर लात मारने लगा. विरोध करने पर गुलाम रसूल मारपीट करने लगा और शर्ट के पॉकेट से 11 सौ रूपया निकाल लिया. वही उसका बेटा पैंट के पैकेट से पर्स निकाल लिया. जिसमें पहचान पत्र व पांच हजार रूपया था. इसके अलावे 8 से दस अज्ञात घेर कर बाइक को गिरा कर मारपीट शुरू कर दी. स्थानीय लोगो के हस्तक्षेप से किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा. कांग्रेस कार्यालय में इंदिरा की पुण्यतिथि आयोजितसहरसा. शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विद्यानंद मिश्र की अध्यक्षता में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि व आधुनिक भारत के निर्माता सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गयी. जिलाध्यक्ष श्री मिश्र ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने स्व इंदिरा गांधी के योगदान की चर्चा करते हुए कहा ि कबैंकों के राष्ट्रीयकरण, बंगलादेश की स्वतंत्रता आंदोलन में भारत का सहयोग देकर पूरी दुनिया में भारत का सर ऊंचा किया. इन्हीं मूल्यों पर संप्रदायवाद ताकतें आक्रमण कर रही है. जिसके खिलाफ समस्त कांग्रेसजनों को मुस्तैदी से लोहा लेना पड़ेगा. सभा में वरीय कांग्रेस नेता मो नईमउद्दीन, जिला प्रवक्ता साबिर हुसैन, उपाध्यक्ष कुमार हीरा प्रभाकर, शोभाकांत झा, मो ग्यासउद्दीन खां, दिवाकांत गिरी, मनोज कुमार झा, रामचंद्र कुंवर, अमरेन्द्र कुमार सिंह वैद्य, कमल किशोर पोद्दार, शाहिद हुसैन आदि मौजूद थे. साईिकल चोर गिरफ्तार सहरसा सिटीसदर थाना क्षेत्र के जिला स्कूल से एक साईिकल चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव कार्य में लगे कैमरा मैन का साईिकल लेकर भाग रहे बसनही निवासी चंदन कु मार सुमन को लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया. उन्होने कहा कि मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है. लालू व पप्पु की चुनावी सभा दो कोसतरकटैयाराजद सुप्रीमो लालू यादव व जाप संरक्षक सह मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पु यादव की चुनावी सभा दो नवम्बर को होगी.मिली जानकारी के अनुसार राजद की सभा महंथ सरयुग दास उच्च विद्यालय मेनहा तथा जाप की सभा मां काली मैदान में आयोजित किया जाएगा.वही तीन नवम्बर को मां काली मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंन्द्र यादव तथा हाई स्कूल मेनहा मैदान में भगवान सिंह कुशवाहा कि चुनावी सभा होगी.बीडीओ ने बंद पाया विद्यालयसतरकटैयाबीडीओ पवन कुमार ठाकुर ने बूथ निरीक्षण के दौरान विश्वनाथ हाई स्कूल रकिया,मध्य विद्यालय सिहौल बंद पाया.उन्होंने बताया कि रकिया के प्रधानाध्यापक नन्दकिशोर यादव,शिक्षक अनमोल प्रसाद व जीवन कुमार का हाजरी काटी गयी है और दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है. प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होंगे सैकड़ों कार्यकर्तानवहट्टा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मधेपुरा में आहूत चुनावी सभा में प्रखंड क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में युवाओं का जत्था शिरकत करेगी. उक्त बातें भाजपा नेता शिवेन्द्र कुमार जीशु, जिप सदस्य हिरेन्द्र कुमार मिश्र, मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक, महामंत्री अजय कुमार चौधरी, संदीप जायसवाल, युवाध्यक्ष नीरज कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के नवहट्टा, शाहपुर, बलवा, खड़का तेलवा, मुरादपुर सहित अन्य गांवों में जनसंपर्क कर मधेपुरा में प्रधानमंत्री के चुनावी सभा में चलने का आग्रह किया. दूसरी ओर भाजपा नेता नफीस चांद ने भी अल्पसंख्यक गांव में जनसंपर्क कर प्रधानमंत्री की सभा में चलने का लोगों से आग्रह किया. जाप चुनाव कार्यालय का उद्घाटन बैजनाथपुर. पेट्रोल पंप के पास सौर बाजार स्थित जन अधिकार पार्टी के चुनाव कार्यालय का चुनाव प्रभारी हरिहर गुप्ता ने फीता काटकर उद्घाटन किया. इस मौके पर मिथिलेश कुमार साह, भोला शर्मा, कैलाश यादव ने बैजनाथपुर, सौर बाजार, जिवछपुर, अर्राहा, संजय शर्मा, लखन देव शर्मा, बबन, पवन, मनोज यादव, दिलीप शर्मा, मालिक शर्मा शिवलाल तांती, सीताराम तांती ने संजना के लिए गांव में आशीर्वाद मांगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन