मारपीट कर युवक की फोड़ी आंख

Published at :31 Oct 2015 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट कर युवक की फोड़ी आंख

मारपीट कर युवक की फोड़ी आंख जख्मी हालत में लौकहा थाना क्षेत्र के तरावे पुल के नीचे मिला, डीएमसीएच रेफरपुलिस एक नामजद को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछफोटो-22प्रतिनिधि, सुपौलपिपरा थाना क्षेत्र के पथरा दक्षिण वार्ड नंबर दो निवासी सुरेंद्र यादव के 32 वर्षीय पुत्र संजय यादव के साथ अपराधियों ने मारपीट कर उसकी आंख […]

विज्ञापन

मारपीट कर युवक की फोड़ी आंख जख्मी हालत में लौकहा थाना क्षेत्र के तरावे पुल के नीचे मिला, डीएमसीएच रेफरपुलिस एक नामजद को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछफोटो-22प्रतिनिधि, सुपौलपिपरा थाना क्षेत्र के पथरा दक्षिण वार्ड नंबर दो निवासी सुरेंद्र यादव के 32 वर्षीय पुत्र संजय यादव के साथ अपराधियों ने मारपीट कर उसकी आंख फोड़ डाली. इसके बाद जख्मी हालत में लौकहा थाना क्षेत्र के तरावे पुल के नीचे छोड़ दिया. जख्मी हालत में ग्रामीणों द्वारा देखे जाने के बाद सूचना मिलने पर पहुंची लौकहा पुलिस ने उसे सदर अस्पताल सुपौल लाया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. पुलिस मामले में एक नामजद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर जांच में जुटी थी. हाथ-पैर बांध कर छोड़ दियाफर्द बयान में बताया गया है कि सुरेंद्र यादव व पंचू यादव संजय को बाइक से घुमाने के बहाने मधेपुरा जिले के घैलाढ़ थाना क्षेत्र के चिकनोटवा स्थित मोती यादव के घर ले गये. यहां संजय को बांध कर मारा पीटा और उसकी आंख फोड़ दी और जख्मी हालत में उसे तरावे पुल के नीचे हाथ-पैर बांध कर छोड़ दिया. सुबह होने पर जख्मी हालत में संजय पुल से निकल कर किसी तरह सड़क के किनारे आ गया. दो थाना क्षेत्रों के कारण नहीं हुआ मामला दर्जवहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने थाने को सूचना दी. इस बाबत थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत होता है. पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है. घटना घैलाढ़ थाना क्षेत्र की है या लौकहा थाना क्षेत्र की, उसी आधार पर मामला दर्ज किया जायेगा. मामले में एक आरोपी सुरेंद्र यादव को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन