गिरफ्तार अभियुक्त को भेजा न्यायालय

Published at :16 Jul 2013 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्त को भेजा न्यायालय

सोनवर्षाराज : विगत शुक्रवार की सुबह विराटपुर पंचायत के भादा गांव में दस वर्षीय मासूम बच्ची रुचि की हत्या के मामले में गिरफ्तार विक्कू कुमार नाबालिग है. मृतका रुचि के गले में लगाया फांसी का फंदा गिरफ्तार विक्कू के घास के गट्ठर का ही था. मालूम हो कि रुचि के पिता अनिल यादव पंजाब के […]

विज्ञापन

सोनवर्षाराज : विगत शुक्रवार की सुबह विराटपुर पंचायत के भादा गांव में दस वर्षीय मासूम बच्ची रुचि की हत्या के मामले में गिरफ्तार विक्कू कुमार नाबालिग है. मृतका रुचि के गले में लगाया फांसी का फंदा गिरफ्तार विक्कू के घास के गट्ठर का ही था. मालूम हो कि रुचि के पिता अनिल यादव पंजाब के मंशा जिले में मजदूरी करके अपने व अपने दो लड़की व एक लड़के का भरण पोषण करता था.

रविवार दोपहर जब वह अपने भादा गांव पहुंचा तो बिलखते हुए कहने लगा. हमारी सबसे ज्यादा सेवा रुचि ही करती थी, अब कौन मेरी सेवा करेगी. उक्त मामले में अन्य संलिप्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिसिया कार्रवाई जारी है. इसके बावजूद क्षेत्र के लोगों में दहशत का आलम व्याप्त है. दूसरी तरफ मुख्य गिरफ्तार अभियुक्त विक्कू के करतूत से भादा निवासी शर्मसार हैं.

वहीं रविवार को अभियुक्तों से पूछताछ के बाद उसे सोनवर्षा थाना पुलिस द्वारा न्यायालय को भेज दिया गया. वहीं दूसरी ओर मृतका बच्ची की पोस्टमार्टम होने के बाद अस्पताल सूत्रों ने बलात्कार की पुष्टि कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार उक्त बच्ची से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गयी थी. वहीं पुलिस अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर अनभिज्ञता जाहिर करते बच्ची के साथ हुए रेप की घटना से नजरे बचाने में लगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन