50 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

50 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
कहरा. बनगांव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात थाना क्षेत्र के पड़री चिमनी से पूरब एक जंगलनुमा बगीचा से बिना नंबर के एक ई रिक्शा पर छुपा कर रखे लावारिश हालत में लगभग 50 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर लिया. बनगांव थाना प्रभारी पिंकी कुमारी ने बताया कि ब्लेंडर प्राइड ब्रांड का 750 एमएल का 45 बोतल और रायल ग्रीन ब्रांड के 750 एमएल का 22 बोतल जब्त किया गया है. बरामद ई रिक्शा की पहचान करायी जा रही है. जिससे इस तस्करी में शामिल लोगों की पहचान कर गिरफ्तार किया जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










