पांच घंटे तक नहीं चलेगी ट्रेन

* सहरसा–मानसी रेलखंड पर मेगाब्लॉक आज सहरसा : समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम एमएआइ हुमायूं के निर्देश पर सहरसा–मानसी रेलखंड के कोपरिया–धमारा के बीच फनगो हॉल्ट के बीच चल रहे बोल्डर क्रेटिंग कार्य को लेकर पांच घंटे का मेगा ब्लॉक निर्धारित किया गया है. स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार सिन्हा से मिली जानकारी के अनुसार […]
* सहरसा–मानसी रेलखंड पर मेगाब्लॉक आज
सहरसा : समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम एमएआइ हुमायूं के निर्देश पर सहरसा–मानसी रेलखंड के कोपरिया–धमारा के बीच फनगो हॉल्ट के बीच चल रहे बोल्डर क्रेटिंग कार्य को लेकर पांच घंटे का मेगा ब्लॉक निर्धारित किया गया है.
स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार सिन्हा से मिली जानकारी के अनुसार 11:40 से 16:25 तक कोपरिया–धमारा के बीच मेगा ब्लॉक रहेगा, जिसके कारण कई ट्रेनों की समय सारणी में परिवर्तन किया गया है. 13164 सहरसा–सियालदह के बीच चलने वाली हाटे बाजार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 90 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी.
12203 सहरसा–अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस निर्धारित समय से 60 मिनट देर से खुलेगी. 52210 जनसेवा एक्सप्रेस सहरसा अपने निर्धारित समय से लगभग डेढ़ सौ मिनट देर से पहुंचने की संभावना रहेगी. 15275 सहरसा–बरौनी एक्सप्रेस 90 मिनट देरी प्रस्थान करेगी. वहीं 55560 व 55559 सवारी गाड़ी सहरसा–खगड़िया के बीच रद्द रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










