ePaper

सात पंचायतों के 28 गांव हैं बाढ़ से प्रभावित

Updated at : 04 Jul 2024 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
सात पंचायतों के 28 गांव हैं बाढ़ से प्रभावित

सात पंचायतों के 28 गांव हैं बाढ़ से प्रभावित

विज्ञापन

कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद निजी नाव ही बचा आवागमन का एक सहारा प्रतिनिधि, नवहट्टा कोसी नदी के जलस्तर में उतार-चढाव जारी है. मंगलवार की रात कोसी नदी का डिस्चार्ज दो लाख 39 हजार 515 क्यूसेक तक पहुंच गया. हालांकि जल अधिग्रहण क्षेत्र बराह में नदी का जल स्तर तेजी से घटने लगा. इस वजह से कोसी बराज पर भी नदी का पानी धीरे-धीरे घटने लगा है. लेकिन तटबंध के अंदर सैकड़ों गांव में नदी का पानी फैल गया. हालांकि गुरुवार की सुबह से ही पानी घटने का सिलसिला जारी है. बावजूद नदी में पानी बढ़ने के कारण तटबंध के अंदर स्थित प्रखंड के सात पंचायत के 28 गांवों में पानी फैल जाने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. खेतों में लहलहाती फसल को पानी ने अपनी चपेट में ले लिया है. जिससे फसलें डूब गयी एवं किसानों को भारी नुकसान हुआ. मक्का एवं मूंग की फसलें सबसे अधिक प्रभावित हुई है. भारी बारिश के कारण नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाला पानी कोसी नदी में तेजी से बढ़ रहा है. इसका असर जिले के निचले इलाकों पर पड़ा है, जिससे व्यापक जलभराव हो गया है. नाव की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों में नाराजगी है. सात पंचायतों के 28 गांव में है फैला पानी पूर्वी एवं पश्चिमी तटबंध के सात पंचायत के 28 गांव में बाढ़ का पानी फैल गया है. इनमें से 16 गांव पूर्ण रूप से एवं अन्य गांव आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है व संभावित खतरे से निपटने की तैयारियां कर रहा है. सीओ मोनी बहन ने बताया कि बुधवार की सुबह से कोसी नदी के जलस्तर में कमी देखी जा रही है. तटबंध के अंदर आवागमन का साधन बना नाव तटबंध के अंदर पानी फैलने के बाद लोगों ने अपने-अपने नाव को दरवाजे के नीचे पानी में उतार दिया है. लोग नाव से ही एक जगह से दूसरे जगह जा रहे हैं. खासकर पशु चारे के लिए लोग नाव का अधिक उपयोग कर रहे हैं. वहीं लोगों के आवागमन का एकमात्र साधन नाव ही अब बचा है. सरकारी नाव की अब तक नहीं हुई बहाली तटबंध के अंदर बाढ़ का पानी फैल चुका है. लेकिन पूर्व से चिह्नित घाटों पर अब तक सरकारी नाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. जिस कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोग निजी नाव के सहारे ही आवागमन कर रहे हैं. फोटो – सहरसा 06 – नौला पंचायत में नाव से आवागमन करते लोग.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन