12.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

244 किसानों ने की 52 लाख की खरीदारी

244 किसानों ने की 52 लाख की खरीदारी

दो दिवसीय कृषि यांत्रीकरण मेला सह प्रदर्शनी संपन्न सहरसा. जिला कृषि कार्यालय के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रीकरण मेला सह प्रदर्शनी शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस मेले में जिले भर से आये सैकड़ों किसानों ने आधुनिक कृषि उपकरणों व तकनीकों की जानकारी ली व उत्साहपूर्वक खरीदारी की. आयोजन के दौरान कुल 244 किसानों द्वारा लगभग 52 लाख रुपये के कृषि यंत्रों की खरीदारी की. खरीदे गये यंत्रों पर सरकार द्वारा निर्धारित लगभग 22 लाख रुपए की अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में भेजी जायेगी. उपनिदेशक कृषि अभियंत्रण रितेश रंजन ने कहा कि मेले में किसानों में आधुनिक कृषि उपकरणों के प्रति विशेष रूचि देखने को मिली. रोटावेटर, गेहूं थ्रेसर, मोटर चालित कुट्टी-कट्टा मशीन, पावर विडर, तेल मिल, राइस मिल, रिपर, मैनुअल एग्रीकल्चर किट सहित कई उन्नत कृषि यंत्र किसानों की पहली पसंद बने. कई किसानों ने बताया कि इन यंत्रों से खेती में समय व श्रम की बचत होने के साथ-साथ उत्पादन लागत भी कम होगी. उन्होंने बताया कि कृषि विभाग बिहार सरकार द्वारा इस वर्ष अनुदान व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया है. अब किसानों को अनुदान की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्रणाली से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जायेगी. जिससे पारदर्शिता व त्वरित भुगतान सुनिश्चित होगा. इसके अलावा सरकार ने इस वर्ष अत्यंत पिछड़ा वर्ग के किसानों को अनुसूचित जाति जनजाति के समान अनुदान देने की नयी व्यवस्था लागू की है. इस निर्णय का स्वागत करते हुए कई किसानों ने कहा कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को कृषि यंत्र खरीदने में काफी सहूलियत मिलेगी. कार्यक्रम के समापन के मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण नवीन कुमार नवनीत, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, किसान सलाहकार, पंजीकृत विक्रेता तथा बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे. अधिकारियों ने आधुनिक यंत्रों के उपयोग से खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए किसानों को जागरूक किया एवं विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel