छापेमारी में 20 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार
Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 09 Jun 2026 6:46 PM
थाना क्षेत्र के खजुराहा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 20 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की है.
सलखुआ. थाना क्षेत्र के खजुराहा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 20 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की है. हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि सलखुआ पंचायत के वार्ड संख्या एक खजुराहा निवासी अनिल कुमार एवं सुधीर यादव उर्फ करी लाल यादव चोरी-छिपे शराब की तस्करी में संलिप्त हैं एवं बाइक से कहीं जाने की तैयारी में हैं. सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष एसआई बबलू कुमार, पीएसआई दीपक कुमार राम व सशस्त्र बल के साथ खजुराहा में छापेमारी की गई. इस दौरान अनिल यादव के घर के समीप दो युवक एक बाइक पर बोरा नुमा थैला लेकर निकलने की तैयारी में दिखा. पुलिस को देखते ही दोनों तस्कर बाइक छोड़कर गली के रास्ते जंगल की ओर भाग निकले. पुलिस ने मौके से एक होंडा शाइन बाइक नंबर बीआर 19 वाई 7052 जब्त की. साथ ही बाइक पर लदे बोरे से 750 एमएल के सिग्नेचर ब्रांड के 27 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर जब्त कर ली गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार तस्करों की पहचान कर ली गयी है एवं उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










