सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

* समझौते के बाद भी लंबित रही मांगेंसहरसा : नगर परिषद के सफाई कर्मियों की विभिन्न मांगों पर पूर्व में समझौता होने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया. बुधवार को सफाई कर्मियों ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, सिटी मैनेजर व सभापति के विरोध में नारेबाजी करते नप कार्यालय में धरना […]
* समझौते के बाद भी लंबित रही मांगें
सहरसा : नगर परिषद के सफाई कर्मियों की विभिन्न मांगों पर पूर्व में समझौता होने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया. बुधवार को सफाई कर्मियों ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, सिटी मैनेजर व सभापति के विरोध में नारेबाजी करते नप कार्यालय में धरना दिया.
विरोध प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों का कहना था कि नागो मल्लिक, रेशमा देवी, सीता देवी, सुमित्र देवी सहित 16 कर्मियों की सेवा पुस्तिका जांच कर ग्रेच्युटी, जीवन बीमा, भविष्य निधि सहित अंतर वेतन का भुगतान लंबित है. इसके अलावे सेवाकाल में मृत स्थायी राम सुंदरी देवी, परमेश्वरी मल्लिक, महादेव मल्लिक, महेंद्र मल्लिक, बिंदेश्वरी मल्लिक एवं बिजली मल्लिक के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति नहीं की गई है.
सरकारी प्रावधान के तहत श्रीलाल वाल्मीकि सहित तीन कर्मियों की प्रोन्नति जमादार में करने सहित सोलह मांगों पर गत वर्ष एक नवंबर को ही सभापति राजू महतो व सिटी मैनेजर आशिफ सैराज के साथ ऑल इंडिया सफाई मजदूर कांग्रेस का समझौता हुआ था. लेकिन किसी भी बिंदु पर कार्यवाही नहीं की गई.
प्रदशर्नकारियों ने कहा कि इसी माह के दस जून को अधिकारी को स्मार पत्र सौंप 25 जून तक समझौते को लागू करने की बात कहते 26 जून से धरना प्रदर्शन, हड़ताल व मलमूत्र अभियान की चेतावनी भी दी गयी थी. प्रदर्शन में संघ के अध्यक्ष विष्णुदेव मल्लिक, प्रदीप मल्लिक, श्रवण, सुरेश, राजू, मनोज, दिनेश, उपेंद्र, बैजनाथ, सुशील, विलास, उमेश, विनोद, रामचंद्र, दिलीप कुमार सहित अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










