सेविका बहाली में मनमानी का आरोप

सोनवर्षाराज : बनमा इटहरी प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका की बहाली में सीडीपीओ द्वारा मनमानी के कई आरोप लगाये जा रहे है. सरबेला पंचायत कुशमीही गांव की आवेदिका बीबी सबीना खातून ने सहरसा के जिलाधिकारी को आवेदन देकर सीडीपीओ कुमारी श्वेता पर पिछड़ी जाति के बहुल आवेदिका को गलत ढंग से हरा […]
सोनवर्षाराज : बनमा इटहरी प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका की बहाली में सीडीपीओ द्वारा मनमानी के कई आरोप लगाये जा रहे है. सरबेला पंचायत कुशमीही गांव की आवेदिका बीबी सबीना खातून ने सहरसा के जिलाधिकारी को आवेदन देकर सीडीपीओ कुमारी श्वेता पर पिछड़ी जाति के बहुल आवेदिका को गलत ढंग से हरा कर उच्च शेख जाति की नियुक्ति कर दिये जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है
जिलाधिकारी सहरसा को दिये गये आवेदन के अनुसार आवेदिका की जाति मदारी मुस्लिम है जो अत्यंत पिछड़ी जाति की श्रेणी में आता है. ग्राम पंचायत सरबेला में वार्ड नंबर सात में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 85 पर सेविका के लिए आम सभा आयोजित की गई. जिसमें सीडीपीओ द्वारा मनमानी पूर्वक शेख जाति की बीबी साबरा बेगम की बहाली कर दी गई है जो कि उच्च जाति के श्रेणी में आता है.
जबकि साबरा बेगम ने मेघा सूची में अपनी जाति मुस्लिम तेली बताया है. जबकि अत्यंत पिछड़ी जाति की सरकारी सूची में मुस्लिम तेली नाम की कोई जाति ही नहीं है. आवेदिका ने डीएम सहरसा से हाल का सर्वे खतियान में नियुक्त साबरा बेगम की जाति का अवलोकन भी कर लेने का गुहार लगायी है. आवेदिका सबीना खातून ने आवेदन में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर की गयी नियुक्ति को रद्द कर उचित आवेदिका को बहाल करने की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










