अब नये लुक में नजर आयेगी सहरसा-आनंद विहार और अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस
Updated at : 19 Feb 2020 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : सहरसा जंक्शन से खुलने वाली लगभग सभी एलएचबी रैक नये रंग और लुक में नजर आयेगी. जिन ट्रेनों में पुराना एलएचबी रैक लगाया गया है, उसका रंग रोगन और मेंटेनेंस किया जायेगा. ताकि प्रत्येक कोच को नया रूप दिया जा सके. जिससे रेल यात्रियों की यात्रा सुविधा जनक हो. इसके लिए लिस्ट तैयार […]
विज्ञापन
सहरसा : सहरसा जंक्शन से खुलने वाली लगभग सभी एलएचबी रैक नये रंग और लुक में नजर आयेगी. जिन ट्रेनों में पुराना एलएचबी रैक लगाया गया है, उसका रंग रोगन और मेंटेनेंस किया जायेगा. ताकि प्रत्येक कोच को नया रूप दिया जा सके. जिससे रेल यात्रियों की यात्रा सुविधा जनक हो.
इसके लिए लिस्ट तैयार की जा रही है, ताकि पुराने एलएचबी कोच को नया रूप दिया जा सके. बता दें कि सहरसा जंक्शन से खुलने वाली अधिकांश ट्रेनें एलएचबी कोच में कन्वर्ट की गयी है. इसमें पुरबिया एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, जनहित एक्सप्रेस, सहरसा आनंद विहार साप्ताहिक, जनसाधारण एक्सप्रेस, शुक्रवार को सहरसा से अमृतसर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस शामिल है.
इनमें पुरबिया और वैशाली एक्सप्रेस को छोड़कर सहरसा जंक्शन से खुलने वाली अधिकांश ट्रेनों में पुराने एलएचबी कोच लगाये गये हैं. रेल अधिकारियों का कहना है कि सहरसा जंक्शन पर जो भी एलएचबी रैक उपलब्ध करायी गयी है, वह दस साल पुराना है. जिसके कारण कोच का रंग व पेंट उतर गया है.
18 माह पहले कोच का होगा रंग रोगन: हाजीपुर जोन के रेल अधिकारियों ने कहा है कि एलएचबी कोच का हर 18 महीने बाद रंगरोगन किया जाता है. कोच के अंदर मेंटेनेंस किया जाता है. ताकि बैठने की सीट, शौचालय आदि की मरम्मत ठीक तरह से हो सके. रेल अधिकारी ने बताया कि सहरसा जंक्शन पर उन्हीं कोच का रंग रोगन और मेंटेनेंस किया जायेगा, जो 18 माह पहले किया जा चुका है.
जानकी और हाटे बाजार एक्सप्रेस भी एलएचबी रैक से होगी लैस: हाजीपुर जोन के अधिकारियों के अनुसार सहरसा जंक्शन से खुलने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेन को एलएचपी में कन्वर्ट किया जायेगा.
छह माह के अंदर लगभग सभी ट्रेनें एलएचबी कोच से लैस होगी. इसमें जानकी एक्सप्रेस, हाटे बाजार एक्सप्रेस आदि शामिल है. हालांकि हाटे बजारे एक्सप्रेस एनएफ रेलवे की ट्रेन है. फिर भी एनएफ रेलवे हाटे बाजार एक्सप्रेस को एलएचबी कोच में कन्वर्ट करने के लिए अवगत कराया जायेगा.
कहते हैं अधिकारी
हाजीपुर जोन के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि सहरसा जंक्शन से खुलने वाली ट्रेनें जो कि एलएचबी से लैस है और जिस कोच का रंग रोगन उतर चुका है. उसे बेहतर और नया लुक दिया जायेगा.
पहले यह मालूम किया जायेगा कि किस कोच का 18 माह पहले रंग रोगन किया गया था. उसके बाद ही उस कोच का रंग रोगन और मेंटेनेंस किया जायेगा. वहीं 6 माह के अंदर सहरसा जंक्शन से खुलने वाली सभी मेल एक्सप्रेस ट्रेनें को एलएचबी कोच से लैस कर दिया जायेगा.
कटिहार दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस में बढ़ सकते हैं स्लीपर कोच
सहरसा. रेलवे बोर्ड के निर्देश पर हमसफर एक्सप्रेस में स्लीपर कोच की संख्या बढ़ायी जा सकती है. फिलहाल इस संदर्भ में रेलवे बोर्ड ने हाजीपुर जोन और समस्तीपुर डिवीजन के अधिकारियों से हमसफर एक्सप्रेस का फीडबैक मांगा है. रेलवे बोर्ड के अनुसार डिवीजन में चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस में अगर सीटें खाली जा रही है तो उसे बदल कर स्लीपर कोच लगाया जायेगा. ताकि रेल यात्रियों को हमसफर एक्सप्रेस में स्लीपर कोच का सहारा मिल सके और रेल को रेल राजस्व का नुकसान नहीं हो.
अब तक कटिहार से दिल्ली जाने वाली चंपारण हमसफर में एक स्लीपर कोच लगाया गया है. हाजीपुर जोन के अधिकारियों के अनुसार कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस में स्लीपर कोच की संख्या बढ़ायी जा सकती है. हालांकि हमसफर एक्सप्रेस में कितनी सीटें खाली जा रही है, अधिकारियों ने स्पष्ट नहीं किया. बता दें कि कटिहार से दिल्ली जाने वाली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस सहरसा से सप्ताह में दो दिन गुजरती है.
वहीं सहरसा बांद्रा हमसफर एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार सहरसा जंक्शन से खुलती है. बता दें कि हमसफर एक्सप्रेस में सभी कोच 3 एसी है. हाजीपुर जोन के सीपीआरओ राजेश कुमार के अनुसार सभी हमसफर एक्सप्रेस का फीडबैक मांगा गया है. अगर हमसफर एक्सप्रेस में बर्थ फुल नहीं जा रही तो 3 एसी कोच हटाकर स्लीपर कोच लगाया जायेगा. ताकि रेल यात्रियों को हमसफर एक्सप्रेस में भी स्लीपर कोच का फायदा मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




