टिकोलवा में युवती ने लगायी फांसी, मौत

Updated:
विज्ञापन

टिकोलवा में युवती ने लगायी फांसी, मौत

विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम में भिजवाया शव महिषी. क्षेत्र के झाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर दस टिकोलवा गांव में बीती रात स्थानीय ग्रामीण नीरज सादा की बीस वर्षीया पत्नी कुंती ने अपने हीं घर में फंदा में लटक जान दे दी. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक कुंती का पति पिछले पांच माह से परदेश में मजदूरी कर रहा है. कुंती अपने सुसराल में अलग घर बनाकर दो बच्चों के साथ रहती थी. सूचना पर महिषी थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार व एसआई शिल्पी कुमारी सदलबल स्थल पर पहुंचे व शव को पोस्टमॉर्टम में भिजवाया. कुमार ने बताया कि अब तक किसी से शिकायती आवेदन अप्राप्त है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारण का पता चल पायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन