हथियार के साथ लॉज में लूटपाट कर रहे युवकों को लड़कों ने पकड़ा, परिजनों ने छुड़ाकर भगाया

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 20 Feb 2026 6:42 PM

विज्ञापन

हथियार के साथ लॉज में लूटपाट कर रहे युवकों को लड़कों ने पकड़ा,

विज्ञापन

युवकों के पास से बरामद हथियार को लड़कों ने किया पुलिस को सुपुर्द सहरसा . सौरबाजार थाना क्षेत्र के धमसैना पंचायत स्थित बखरी गांव निवासी प्रमोद साह के पुत्र विक्रम कुमार ने पुलिस को एक पिस्तौल और एक कारतूस सुपुर्द करते हुए सदर थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में पीड़ित ने बताया कि वे सदर थाना क्षेत्र के हटिया गाछी पटेल नगर वार्ड नंबर 29 निवासी प्राण गुप्ता के लॉज में किराए पर रहते हैं. उनके अतिरिक्त लॉज में अन्य पांच-छह लड़के भी रहते हैं. उन्होंने बताया कि बीते दिनों मोहल्ले का ही तीन लड़का मो कलीम के पुत्र मो शमशेर, मो असलम और एक अज्ञात युवक अचानक उनके लॉज पहुंचे. फिर गाली-गलौज की. जिसके बाद पिस्तौल निकाल कर उनके ऊपर तान दिया. फिर वे लैपटॉप और मोबाइल को लूटने का प्रयास किया. लेकिन उन्होंने साहस दिखाकर उन लड़कों से मुकाबला किया. जिसमें उनके लॉज के अन्य साथियों ने भी मदद की. ऐसे में तीनों लड़के को पकड़ कर लॉज में बंद कर दिया गया और उससे हथियार छीन ली गई. उसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गयी. लेकिन हो हंगामा होने के कारण घटना की सूचना आरोपी युवकों के परिजनों तक पहुंच गयी. जिसके बाद आरोपी युवकों के परिजन लॉज पहुंचकर कमरे का ताला तोड़ दिया और सभी आरोपी को वहां से लेकर फरार हो गये. वहीं पुलिस पदाधिकारी के पहुंचने पर अपराधियों से छीने गए एक पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस को सुपुर्द कर दिया गया. वहीं आवेदन के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. बाइक सवार अपराधियों ने हथियार दिखा छीना नगद व मोबाइल सहरसा. सौरबाजार थाना क्षेत्र के गम्हरिया रामपुर गांव निवासी निर्मल कुमार के पुत्र भूपेन कुमार ने हथियार का भय दिखाकर रुपए और मोबाइल लूट लेने को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में पीड़ित ने बताया कि वे वर्तमान में सदर थाना क्षेत्र स्थित थाना चौक के समीप गणेश पान भंडार चलाते हैं. बीते दिनों वे अपने बगल के पड़ोसी दुकानदार प्रियांशु के साथ बाइक से ननिहाल महिषी जा रहे थे. जैसे ही वे लोग कहरा कुटी मोड़ से आगे पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे दो बाइक पर सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोकी. फिर हथियार दिखाकर उनके और उनके मित्र का मोबाइल और उनके पास रखा 75 सौ रुपया नकद लूट कर फरार हो गया. जिसमें से एक अपराधी का बाइक नंबर बीआर 19 डब्लू 4457 था. वहीं आवेदन के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. वारंटी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार सौरबाजार . न्यायालय द्वारा तीन माह पूर्व गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद भी सौरबाजार पुलिस द्वारा वारंटी को गिरफ्तार नहीं किए जाने के बाद गुरुवार को जदयू व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष चुनचुन यदुवंशी ने कोसी क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर वारंटी लक्ष्मी यादव को गिरफ्तार करने का गुहार लगायी है. मालूम हो कि अजगैवा पंचायत के गढ़िया गांव निवासी लक्ष्मी यादव द्वारा दूसरी शादी करने के बाद पहली पत्नी चुनचुन यदुवंशी की मां को प्रताड़ित और मारपीट कर घर से भगा दिया गया था जिसके बाद उन्होंने न्यायालय में मामला दर्ज कराया था. जिसमें न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन