माध्यमिक परीक्षा के चौथे दिन कोई भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 20 Feb 2026 6:36 PM

विज्ञापन

माध्यमिक परीक्षा के चौथे दिन कोई भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं

विज्ञापन

सहरसा . जिला प्रशासन के सख्त निगरानी में चौथे दिन शुक्रवार को मैट्रिक की परीक्षा जिला मुख्यालय के 20 एवं सिमरी बख्तियारपुर के चार केंद्रों पर कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित की गयी. चौथे दिन दोनों पालियों में समाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा कदाचार मुक्त वातावरण में संचालित की गयी. दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में 24 हजार 52 परीक्षार्थियों के लिए केंद्र बनाया गया. जिनमें सिमरी बख्तियारपुर के चार व जिला मुख्यालय के आठ केंद्रों को लडकियों का केंद्र बनाया गया. परीक्षा में 11 हजार 617 छात्राएं व 12 हजार 435 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की तैनाती रही. साथ ही परीक्षार्थियों की गहन जांचकर केंद्र में प्रवेश दिया गया. सभी केंद्रों पर निषेधाज्ञा लगी रही. उड़नदस्ता दल सहित वरीय अधिकारियों द्वारा सभी केंद्रों का लगातार जायजा लिया गया. सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी जारी रही. डीईओ हेमचंद्र ने बताया कि जिला मुख्यालय में बालिकाओं के लिए जिला स्कूल, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, अनुग्रह नारायण सिंह स्मारक उच्च विद्यालय, रमेश झा महिला काॅलेज, मनोहर उच्च विद्यालय पूरब बाजार, रूपवती उच्च विद्यालय, विधि महाविद्यालय, एमएलटी कॉलेज के अलावे सिमरी बख्तियारपुर के सभी चार केंद्र प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल, डीसी इंटर कालेज, हाई स्कूल सिमरी बख्तियारपुर को बनाया गया है. साथ ही बालकों के लिए प्रेमलता अमरेंद्र मिश्र महाविद्यालय, सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय, एकलव्य सेंट्रल स्कूल, पीजी सेंटर, बनवारी शंकर महाविद्यालय, इवनिंग कॉलेज, मनोहर उच्च विद्यालय बैजनाथपुर, आरएम कॉलेज, श्री दूर्गा हाई स्कूल सिहौल, प्रियव्रत हाई स्कूल पंचगछिया, उत्क्रमित हाई स्कूल बिहरा को केंद्र बनाया गया है. सभी भीड़़ भाड़़ वाले केंद्रों पर जाम की स्थिति ना हो एवं परीक्षार्थियों को कठिनाई ना हो इसको लेकर ट्रेफिक पुलिस को भी जिम्मेदारी दी गयी है. चौथे दिन दोनों पालियों में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा ली गयी. उन्होंने कहा कि चौथे दिन एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं हुआ है. सदर एसडीएम श्रीयांश तिवारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र के सभी 20 परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा ली जा रही है. केंद्रों पर गहन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया है. सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा संचालित की गयी है. फोटो – सहरसा 18 – परीक्षा केंद्र में प्रवेश करती छात्राएं

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन