कुलपति करेंगे आज दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन

Updated at : 19 Dec 2019 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
कुलपति करेंगे आज दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन

सहरसा : स्थानीय ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आगाज आज से शुरू होने जा रहा है. इस राष्ट्रीय सेमिनार में देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से कई विद्वान रिसोर्स के रूप में सेमिनार में शिरकत करने पहुंच रहे हैं. छह सत्रों में आयोजित इस सेमिनार के पहले […]

विज्ञापन

सहरसा : स्थानीय ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आगाज आज से शुरू होने जा रहा है. इस राष्ट्रीय सेमिनार में देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से कई विद्वान रिसोर्स के रूप में सेमिनार में शिरकत करने पहुंच रहे हैं. छह सत्रों में आयोजित इस सेमिनार के पहले दिन के सत्र का उद्घाटन भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ अवध किशोर राय के हाथों किया जायेगा. मुख्य अतिथि के रूप में बीएनएमयू के प्रति कुलपति प्रोफेसर फारूक़ अली रहेंगे.

ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के संरक्षक सह चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन की अध्यक्षता में आयोजित प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के सिंडिकेट सदस्य डॉ रामनरेश सिंह, पटना विश्वविद्यालय पटना के शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ खगेंद्र कुमार, मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव भाग लेंगे.
वहीं पहले दिन के दूसरे सत्र में रिसोर्स वक्ता के रूप में खगेंद्र के चेयरमैनशिप व मनीषा रंजन की अध्यक्षता में आयोजित सत्र में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के अधिषद सदस्य डॉ कुमार संजीव, स्थानीय रमेश झा महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ रेणु सिंह, भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के अध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ शिवमुनी यादव सेमिनार के विषय उच्च शिक्षा में धार्मिक ग्रंथों के समावेश पर अपने विचार को प्रस्तुत करेंगे.
प्रथम दिन के तीसरे सत्र के कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जायेगी. जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक पंडित मोहन ठाकुर के निर्देशन व अभय कुमार के संचालन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिल्ली दूरदर्शन केंद्र के कलाकार सलीम अहमद, पटना कला संस्कृति विभाग की गायिका डॉ पूनम कुमारी, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय पटना से प्रभाकर प्रकाश अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे.
जबकि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय संगीत एवं नाट्य विभाग से डॉ वेद प्रकाश का विशेष बांसुरी वादन की प्रस्तुति से राष्ट्रीय सेमिनार के मनोरंजन सत्र को गुलजार बनाया जायेगा. सेमिनार के दूसरे दिन भी तीन सत्र में सेमिनार आयोजित किया गया है.
जिसमें उद्घाटन सत्र के रिसोर्स पर्सन के रूप में इग्नू के रिजनल डायरेक्टर डॉ निहाल बेग, डीईन शिक्षा संकाय तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर डॉ राकेश कुमार, प्राचार्य बीएनएमभी कॉलेज मधेपुरा डॉ केएस ओझा, प्राचार्य मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा डॉ अशोक कुमार, दूसरे सत्र में संत जेवियर्स कॉलेज पटना के शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो डॉ ईजीएनटुस टोपो, डॉ राणा जयराम सिंह, डॉ माघवेंद्र झा सहित अन्य विद्वान इस सेमिनार में शिरकत करेंगे. सेमिनार के दूसरे दिन के तीसरे सत्र में भी सांस्कृतिक संध्या में कई नामचीन कलाकारों द्वारा गीत गजल व नृत्य की प्रस्तुति की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन