बीपीएल में नहीं था नाम, अफजल और संजार के परिजनों को नहीं मिला पारिवारिक योजना का लाभ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Dec 2019 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : यह कैसी विडंबना है कि दिल्ली के अवैध व बाहर से बंद जैकेट की फैक्ट्री में आग लगने से झुलस कर नरियार के सात लोगों की मौत हो गयी. दिल्ली और सहरसा जिला प्रशासन ने मौत की पुष्टि भी कर दी. लेकिन जब मृतकों के उन परिजनों को योजना का लाभ देनी की […]
विज्ञापन
सहरसा : यह कैसी विडंबना है कि दिल्ली के अवैध व बाहर से बंद जैकेट की फैक्ट्री में आग लगने से झुलस कर नरियार के सात लोगों की मौत हो गयी. दिल्ली और सहरसा जिला प्रशासन ने मौत की पुष्टि भी कर दी. लेकिन जब मृतकों के उन परिजनों को योजना का लाभ देनी की बारी आयी तो बीपीएल में नाम ढ़ूंढ़ा जाने लगा. बुधवार को मृतकों का शव आने के बाद जिला प्रशासन के प्रतिनिधि बन बीडीओ रचना भारतीय, सीओ कुमारी तौसी व प्रखंड प्रमुख रचना प्रकाश पहुंची.
तीनों प्रतिनिधि ने मृतक फरीद, रशीद, फैसल, ग्यासुद्दीन व संजीम के आश्रित परिजनों को पारिवारिक योजना के लाभ के तहत 20-20 हजार रुपये का चेक दिया. लेकिन उसी घटना में उनके साथ ही जान गंवाने वाले इसी गांव के मो अफजल और मो संजार के परिजनों को कोई राशि नहीं दी. पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों का नाम गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) की सूची में नहीं है.
इसीलिए इन्हें योजना का लाभ नहीं दिया जा सकता. लेकिन अफजल और संजार के टूटे-फूटे घर को देखने के बाद बीडीओ रचना भारतीय ने अपने अधीनस्थ कर्मियों को इन दोनों का नाम यथाशीघ्र बीपीएल सूची में दर्ज कराने का आदेश दिया. बीडीओ भारतीय ने कहा कि सूची में नाम दर्ज होते ही इन दोनों मृतकों के परिजनों को भी योजना का लाभ दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










