13 वर्षीय बालक लापता

काशनगर थाना क्षेत्र के बराही गांव से 13 वर्षीय एक बालक लापता हो गया है.
सोनवर्षाराज. काशनगर थाना क्षेत्र के बराही गांव से 13 वर्षीय एक बालक लापता हो गया है. इस बाबत लापता बालक के पिता ने थाना में आवेदन देकर पुत्र के सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. मिली जानकारी अनुसार, काशनगर पंचायत के बराही गांव निवासी वकील सादा का पुत्र राकेश कुमार बीते शनिवार की शाम घर से बाहर निकला था, लेकिन देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा. जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, बावजूद बालक का कुछ पता नहीं चल सका. थानाध्यक्ष विक्की रविदास ने बताया कि छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










