129 लीटर फ्रूटी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
129 लीटर फ्रूटी शराब बरामद

129 लीटर फ्रूटी शराब बरामद

विज्ञापन

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के पशुपालन वार्ड नंबर 6 शिव मंदिर के पीछे पोखर के पास सदर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापा मारकर 129 लीटर फ्रूटी शराब बरामद किया है. मामला सोमवार की रात का है. सदर अस्पताल चौकी प्रभारी गुंजन कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा पशुपालन कॉलोनी वार्ड नंबर 6 के शिव मंदिर के पीछे पोखर के पास शराब की खरीद बिक्री की जा रही है. जानकारी को वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए उस जगह पर पहुंचा तो देखा एक व्यक्ति पोखर के पास खड़ा था. पुलिस की गाड़ी को देखकर वह अंधेरे का फ़ायदा उठाकर भाग गया, जब उस जगह की तलाशी ली गयी तो 15 पेटी में 129 लीटर फ्रूटी शराब मिला, जिसे जब्त किया गया. गुंजन कुमार ने बताया कि स्थिति को देखते हुए लग रहा था कि शराब कहीं भेजने की तैयारी की जा रही थी. सदर पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन