रैक उपलब्ध होते ही मानसी-सहरसा के बीच ट्रेन
Updated at : 22 Apr 2019 6:45 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. बरौनी-सहरसा एक्सप्रेस के बदले अब मानसी से सहरसा के बीच सुबह में नई ट्रेन चलाए जाने की योजना है. सुबह में मानसी-सहरसा के बीच ट्रेन चलने से नौकरी-पेशा व स्कूल कॉलेज करने वाले छात्र-छात्राओ को दिक्कतों का सामना नहीं करना पडेगा. रेल यात्रियों के परिशानियों के […]
विज्ञापन
सहरसा : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. बरौनी-सहरसा एक्सप्रेस के बदले अब मानसी से सहरसा के बीच सुबह में नई ट्रेन चलाए जाने की योजना है. सुबह में मानसी-सहरसा के बीच ट्रेन चलने से नौकरी-पेशा व स्कूल कॉलेज करने वाले छात्र-छात्राओ को दिक्कतों का सामना नहीं करना पडेगा. रेल यात्रियों के परिशानियों के मद्देनजर समस्तीपुर डिवीजन जल्द ही इस पर निर्णय लेगी.
समस्तीपुर डिवीजन के अधिकारियों ने बताया कि रेल यात्रियों की मांग काफी समय से है कि मानसी से सहरसा के बीच सुबह में एक पैंसेजर ट्रेन चलाई जाए. बता दें कि पूर्व में बरौनी से वाया मानसी होकर सहरसा तक बरौनी-सहरसा एक्सप्रेस चलाई जा रही थी. यह ट्रेन 15276 बरौनी एक्सप्रेस जो कि बरौनी से सुबह चार बजे खुलती थी और सात बजे सहरसा जंक्शन पहुंचती थी.
बाद में यहीं ट्रेन सहरसा-अमृतसर बनकर सुबह पौने नौ बजे खुलती थी. अमृतसर से सहरसा तक जनसेवा एक्सप्रेस आने के बाद 15275 सहरसा-बरौनी एक्सप्रेस बनकर वाशिंग के लिए बरौनी तक जाती थी. वाशिंग के बाद सुबह चार बजे बरौनी सहरसा एक्सप्रेस बनकर खुलती थी.
अधिकांश सरकारी, प्राइवेट व रेल कर्मचारी डयूटी करने इसी ट्रेन से सहरसा पहुंचते थे. लेकिन पिछले वर्ष जनवरी माह से इस ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया. पूछने पर रेल अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन से रेल राजस्व को नुकसान हो रहा था. सहरसा से बरौनी जाने के क्रम में इस ट्रेन में यात्री नहीं होते थे. ऐसे में इस ट्रेन के बंद होने से नौकरी-पेशे वाले यात्री पर अधिक असर पडा है.
रात में एक बजे के बाद मानसी से सहरसा के बीच आठ घंटे तक कोई ट्रेन सेवा नहीं है और न ही सहरसा तक पहुंचने के लिए सीधा कोई सडक मार्ग है. ऐसे में रेल यात्रियों को काफी परेशानी होती है. अब रेल अधिकारियों ने बताया कि बहुत जल्द ही मानसी से सहरसा के बीच सुबह में एक नयी ट्रेन चलाई जायेगी. रेल सूत्रों के अनुसार रैक उपलब्ध होने के बाद ही इस परिचालन हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




