किसान सलाहकार समिति की पहली बैठक में मखाना खेती को बढ़ावा देने पर जोर

Updated:
विज्ञापन
किसान सलाहकार समिति की पहली बैठक में मखाना खेती को बढ़ावा देने पर जोर

प्रखंड मुख्यालय में किसान सलाहकार समिति की पहली बैठक अध्यक्ष देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

किसानों की आय बढ़ाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई विस्तृत चर्चा

सलखुआ. प्रखंड मुख्यालय में किसान सलाहकार समिति की पहली बैठक अध्यक्ष देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा किसानों की आय में वृद्धि के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में विशिष्ट अतिथि में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिजीत कुमार, किसान सलाहकार वकील कुमार, समिति के सचिव बीटीएम मनोज कुमार यादव, सहित कृषि सलाहकार समिति के सदस्य सौरव यादव, श्याम सुंदर यादव, दिनेश कुमार साह, नागेंद्र यादव, अभिलाष कुमार, पप्पू कुमार, विजेंद्र सादा, मनोज सिंह, छोटेलाल महतो समेत अन्य किसान मौजूद थे. सभी सदस्यों ने क्षेत्र की कृषि व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए. बैठक के दौरान विशेष रूप से मखाना की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया. सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि मखाना की खेती क्षेत्र के किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है. इसके लिए विभाग की ओर से किसानों को प्रशिक्षण एवं आवश्यक तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जायेगा, जिससे उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि हो सके. अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि किसान सलाहकार समिति किसानों और कृषि विभाग के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करेगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जायेगा और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन