नेता नहीं सेवक को फिर से चुनेगी मधेपुरा की जनता: पप्पू
Updated at : 18 Apr 2019 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : जन अधिकार पार्टी के उम्मीदवार पप्पू यादव ने आज कहा कि मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के युवाओं को नेता नहीं, उनके साथ खड़ा होने वाला सेवक चाहिए. पप्पू यादव आज अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान शहर के विभिन्न लॉजों का दौरा किया. जहां छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी […]
विज्ञापन
सहरसा : जन अधिकार पार्टी के उम्मीदवार पप्पू यादव ने आज कहा कि मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के युवाओं को नेता नहीं, उनके साथ खड़ा होने वाला सेवक चाहिए. पप्पू यादव आज अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान शहर के विभिन्न लॉजों का दौरा किया. जहां छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया.
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने युवाओं को नौकरी का वादा कर पकौड़े बेचने के लिए कह दिया, लेकिन वह हमेशा से युवाओं के लिए लड़ाई लड़ते आये हैं.
आज भी युवाओं को रोजगार से जोड़ना मेरी प्राथमिकता है. महागठबंधन के सवाल पर पप्पू यादव ने कि आज देश बचाने की लड़ाई है, जिसकी लड़ाई महागठबंधन लड़ रही है. लेकिन महागठबंधन के ही कुछ लोग इस लड़ाई को कमजोर कर रहे हैं.
सुपौल में महागठबंधन की उम्मीदवार रंजीत रंजन के खिलाफ ही स्वयंभू लोग आग उगलवा रहे हैं. शिवहर में रामा सिंह को टिकट नहीं दिया. यहां 11 महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन शुरू कराया, जिससे दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में जाने के लिए आवगमन की सुविधा आसान हो गई. यह मधेपुरा और सहरसा की जनता समझती है. इसलिए इस बार लोग यहां फिर से नेता नहीं सेवक को चुनेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




