थानाध्यक्षों के साथ एसपी ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा, संवेदनशील बूथ चिह्नित कर उसके अनुसार हो व्यवस्था
Updated at : 18 Mar 2019 12:57 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : लोक सभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन काफी सजग है. रविवार को पुलिस कार्यालय स्थित एसपी वेश्म में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. एसपी ने बताया कि चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गयी है. […]
विज्ञापन
सहरसा : लोक सभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन काफी सजग है. रविवार को पुलिस कार्यालय स्थित एसपी वेश्म में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
एसपी ने बताया कि चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गयी है. सभी थानाध्यक्षों को चुनाव के मद्देनजर निरोधात्मक कार्रवाई तेजी से करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि सभी थाना स्तर पर सीसीए, जिला बदर, 107 व 116 के तहत कार्रवाई की जा रही है. एसपी ने कहा कि थाना स्तर पर बूथों का सत्यापन किया जा रहा है.
ताकि यह जानकारी मिल सके कि किस बूथ पर कौन सी वाहन फोर्स को लेकर जा सकता है और कौन बूथ संवेदनशील है. चुनाव से पूर्व उस तरह के वाहन की व्यवस्था हो सके. उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की जायेगी. किसी भी तरह की परिस्थिति से निबटने के लिए प्रशासन सक्षम है.
बैठक में सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मृदुला कुमारी, मुख्यालय डीएसपी गणपति ठाकुर, रश्मि, सदर थानाध्यक्ष राजमणि, सदर इंस्पेक्टर सत्यनारायण राय, सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अनिल सिंह, नवहट्टा थानाध्यक्ष अनिल कुमार, सौरबाजार थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार, पस्तपार शिविर प्रभारी प्रवीण पासवान, काशनगर प्रभारी राजेंद्र सिंह, बिहरा थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, बनगांव थानाध्यक्ष रहमान अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.
एसडीओ व एसडीपीओ की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक
सहरसा. होली के अवसर पर सदर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने और आपसी भाईचारे के तहत होली पर्व को मनाने के लिए रविवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ झा व एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी की अध्यक्षता व सदर थानाध्यक्ष राजमणि के संचालन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.
बैठक में थाना क्षेत्र के बुद्धिजीवी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि सहित अन्य ने अपना सुझाव रखा. जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने अमल में लाने का आश्वासन दिया. एसडीओ श्री झा ने लोगों से पूर्व की तरह ही होली शांतिपूर्ण मनाने की अपील की. उन्होंने लोगों से असामाजिक तत्वों व अफवाहों से बचने की अपील की.
किसी भी अफवाह की जानकारी मिलने पर प्रशासन से पुष्टि करने की भी बात कही. एसडीपीओ श्री तिवारी ने कहा कि वाहन जांच लगातार जारी रहेगी. वही होली को लेकर लगातार गश्ती होगी. वही सिविल ड्रेस में भी पुलिस अधिकारी व जवान तैनात रहेंगे. मौके पर प्रखंड विकास अमरेंद्र कुमार, सीओ नारायण बैठा सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




