डीइओ का आदेश भी नहीं मानते शिक्षक

Published at :16 Jul 2013 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
डीइओ का आदेश भी नहीं मानते शिक्षक

सोनवर्षाराज : प्रखंड क्षेत्र के मोकमा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय के शिक्षकों पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की कौन पूछे जिला शिक्षा पदाधिकारी सहरसा के आदेश का भी कोई असर नहीं पड़ता है. मामला कुछ इस प्रकार है कि उच्च न्यायालय पटना द्वारा दिये गये फैसले के अनुसार विद्यालय में पदस्थापित सबसे वरीय शिक्षक ही विद्यालय […]

विज्ञापन

सोनवर्षाराज : प्रखंड क्षेत्र के मोकमा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय के शिक्षकों पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की कौन पूछे जिला शिक्षा पदाधिकारी सहरसा के आदेश का भी कोई असर नहीं पड़ता है. मामला कुछ इस प्रकार है कि उच्च न्यायालय पटना द्वारा दिये गये फैसले के अनुसार विद्यालय में पदस्थापित सबसे वरीय शिक्षक ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक होंगे.

इस फैसले के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ब्रजेंद्र कुमार साहू ने क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को यह निर्देश दिया कि वैसे कनीय शिक्षक जो विद्यालय के प्रभार में हैं वे बिना चुके विद्यालय का संपूर्ण वित्तीय व अन्य प्रभार विद्यालय के सबसे वरीय शिक्षक को समर्पित कर अधोहस्ताक्षरी को सूचित करें.

इस प्रसंग में सोनवर्षा के बीइओ श्री साहू ने प्रभारी प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय मोकमा जगदीश चंद्र जैन को अपने पत्रंक के माध्यम से 30 जनवरी 2013 को यह निर्देश दिया कि विद्यालय के वरीय शिक्षक प्रदीप कुमार महतो को विद्यालय का संपूर्ण प्रभार देने के लिए आपको छह दिसंबर 2012 को आदेश दिया गया था, जिसके अनुपालन आपको द्वारा अद्यतन अवधि तक नहीं किया गया, यह खेदजनक है.

इस पत्र के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी रामनंदन प्रसाद ने अपने एक मार्च 2013 के पत्रंक के माध्यम से प्रभारी प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय मोकमा श्री जैन को ये निर्देश देते हुए लिखा कि प्रदीप कुमार महतो, वरीय सहायक शिक्षक मध्य विद्यालय मोकमा द्वारा दिये गये आवेदन पत्र के आलोक में अंकित करना है कि बीइओ, सोनवर्षा के पत्रंक के द्वारा दिये गये आदेश के आलोक में आपने आज तक विद्यालय का संपूर्ण प्रभार वरीय शिक्षक प्रदीप कुमार महतो को नहीं सौंपा है, जो खेदजनक है.

क्यों नहीं उच्चधिकारियों के आदेश की अवहेलना में आपके विरुद्ध प्रपत्र क गठित कर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाये. अत: ऊपर अंकित पत्रंक दिनांक के द्वारा दिये गये आदेश के आलोक में विद्यालय का संपूर्ण प्रभार सहायक शिक्षक को तीन दिनों के अंदर आदान-प्रदान कर स्थिति स्पष्ट करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करेंगे. इस आदेश को भी दो महीने हो गये.

नियमानुसार सोनवर्षा के बीइओ को उक्त प्रभारी प्रधानाध्यापक जगदीश चंद्र जैन के विरुद्ध प्रपत्र क का गठन कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी जानी चाहिए. लेकिन बीइओ सोनवर्षा ने फिर से अपने पत्रंक के माध्यम से प्रभारी प्रधानाध्यापक जगदीश चंद्र जैन को प्रभार देने का निर्देश ही दे रहे हैं. उधर प्रभारी प्रधानाध्यापक जगदीश चंद्र ने बताया कि भवन निर्माण के कारण प्रभार देने में देर हुई. वरीय शिक्षक जब भी चाहेंगे मैं प्रभार दे दूंगा.

* मामला वरीय शिक्षक को प्रधानाध्यापक का प्रभार देने का
* बीइओ से लेकर डीइओ तक ने दिया आदेश, नहीं हुआ असर
* प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा, वरीय शिक्षक जब भी चाहेंगे मैं प्रभार दे दूंगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन