कालाबाजारी के 15 बोरा चावल जब्त, मामला दर्ज

Updated at : 30 May 2018 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
कालाबाजारी के 15 बोरा चावल जब्त, मामला दर्ज

पतरघट : क्षेत्र के किशनपुर पंचायत स्थित जनवितरण प्रणाली के एक डीलर द्वारा खाद्यान्न की कालाबाजारी किये जाने की मिली सूचना के आलोक में सोमवार की रात पतरघट पुलिस के सहयोग से एमओ ने 15 बोरा चावल बरामद कर ओपी में मामला दर्ज कराया है. एमओ ब्रजकिशोर सादा ने ओपी प्रभारी को दिये आवेदन में […]

विज्ञापन

पतरघट : क्षेत्र के किशनपुर पंचायत स्थित जनवितरण प्रणाली के एक डीलर द्वारा खाद्यान्न की कालाबाजारी किये जाने की मिली सूचना के आलोक में सोमवार की रात पतरघट पुलिस के सहयोग से एमओ ने 15 बोरा चावल बरामद कर ओपी में मामला दर्ज कराया है. एमओ ब्रजकिशोर सादा ने ओपी प्रभारी को दिये आवेदन में कहा है कि सदर एसडीओ द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर किशनपुर पंचायत के निवासी व जनवितरण प्रणाली के डीलर अर्जुन यादव द्वारा एक पीला रंग के छोटी पिकअप भान पर 15 बोरा सरकारी चावल लोड कर कालाबाजारी के लिए निकाल रहा था.

उसी दौरान मुख्य सड़क पर स्थानीय ग्रामीणों ने सुरमाहा पुलिया पंचायत भवन के समीप रोककर वरीय अधिकारी को सूचना दिया. ग्रामीणों ने बताया कि डीलर अर्जुन यादव के पक्ष में उसके सहयोगी द्वारा जबरन पिकअप गाड़ी से बोरा उतार कर झाड़ी में फेंक कर वाहन लेकर फरार हो गया. उन्होंने बताया कि भागा हुआ पिकअप गाड़ी सुरमाहा बस्ती निवासी सिंटू दास की है. जब्त चावल को उन्होंने अपनी निगरानी में ओपी पर लाकर पतरघट पंचायत के स्थानीय डीलर गजेंद्र यादव के जिम्मेनामा पर दे दिया गया है. एमओ ने कहा कि डीलर अर्जुन यादव व पिकअप मालिक सिंटू दास के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है. ओपी प्रभारी रूदल कुमार ने बताया कि एमओ द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन