विभिन्न संगठनों ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

Updated at : 25 May 2018 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न संगठनों ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

सहरसा : गुरुवार को सहरसा पहुंचे समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आर के गुप्ता व एडीआरएम राजेश कुमार पांडेय को रेलवे के विभिन्न कर्मचारी संगठनों की ओर से मांग पत्र समर्पित किया गया. ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की ओर से शाखा सचिव अंगद कुमार ने रेलवे क्वार्टर लाइन में पानी के जमाव व […]

विज्ञापन

सहरसा : गुरुवार को सहरसा पहुंचे समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आर के गुप्ता व एडीआरएम राजेश कुमार पांडेय को रेलवे के विभिन्न कर्मचारी संगठनों की ओर से मांग पत्र समर्पित किया गया. ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की ओर से शाखा सचिव अंगद कुमार ने रेलवे क्वार्टर लाइन में पानी के जमाव व गंदगी की समस्या के निदान को लेकर डीआरएम का ध्यान आकृष्ट कराया. साथ ही रेलवे कॉलोनी में पर्याप्त सुरक्षा नहीं होने से हर हमेशा चोरी जैसी घटना की आशंका से इस ओर भी ध्यान देने की बात कही.

इस मौके एससी-एसटी रेल इंप्लाइज एसोसिएशन की ओर से स्टेशन पर ठेका पर बहाल सफाईकर्मी के शोषण की शिकायत को लेकर सफाई कर्मचारियों की समस्या पर डीआरएम का ध्यान आकृष्ट कराया गया. ज्ञापन में कहा गया कि ठेकेदार द्वारा न्यूनतम मजदूरी से भी कम दो सौ रुपये में सफाई कर्मी से आठ घंटा के ड्यूटी ली जाती है. साथ ही उनपर हमेशा काम का दबाव बना रहता है. संघ के शाखा सचिव वीरेंद्र पासवान ने दिन रात स्टेशन की साफ सफाई की व्यवस्था में लगे सफाई कर्मचारियों को निर्धारित वेतन की राशि मजदूरों को मिले, इसके लिए डीआरएम का ध्यान विशेष रूप से इन सफाई कर्मचारियों पर देने की मांग की. वहीं नव निर्मित प्लेटफाॅर्म स्थित संघ कार्यालय के नीचे चले जाने पर ध्यान दिलाते हुए कार्यालय के ऊंचीकरण की दिशा में डीआरएम से आग्रह किया गया.

वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन के विस्तार को लेकर सांसद मनोज झा ने रेलमंत्री से की मांग: सहरसा. जिले में रेल नेटवर्क की समस्या को लेकर राज्यसभा सांसद प्रो मनोज कुमार झा ने रेल मंत्री पीयूष गोयल का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है. रेल मंत्री को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि सहरसा जिला प्रमंडल मुख्यालय होने के साथ-साथ ऐतिहासिक रूप से भी अति महत्वपूर्ण इलाका है. यहां से दिल्ली के लिए प्रतिदिन रेल सेवा की समस्या आज भी बरकरार है. उपलब्धता के दृष्टिकोण से वैशाली एक्सप्रेस अप एवं डाउन की सेवा का विस्तार सहरसा तक कर दिए जाने से इस पूरे इलाके के लोगों के लिए दिल्ली तक की यात्रा सुगम हो सकेगी. उन्होंने कहा कि यह राजस्व के दृष्टिकोण से भी अति महत्वपूर्ण स्टेशनों में से है.
सर्कुलेटिंग एरिया का जल्द होगा विकास
समस्तीपुर रेल मंडल में ए ग्रेड स्टेशन की सुविधा प्राप्त सहरसा जंक्शन के चौमुखी विकास को लेकर सर्कुलेटिंग एरिया के विकास को सबसे उपयोगी बताते हुए डीआरएम ने कहा कि सर्कुलेटिंग एरिया में जो काम होना है, उस काम को पूरा करने के बाद स्टेशन की सूरत भी काफी बदली बदली सी लोगों को नजर आयेगी. उन्होंने कहा कि छह महीने में सर्कुलेटिंग एरिया के विकास को लेकर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा. कहा कि बरसात से पहले मिट्टी भराई का काम हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया गया है, ताकि काम में रुकावट नहीं आये.
अगले वित्तीय वर्ष तक बन जायेगा दूसरा फुट ओवरब्रिज
सहरसा जंक्शन के विस्तारीकरण के बाद तीन नये प्लेटफॉर्म निर्माण को देखते हुए एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक यात्रियों के आने जाने के लिए दूसरा फुट ओवरब्रिज अगले साल तक बनकर तैयार हो जायेगा. डीआरएम ने कहा कि पहले से ही सहरसा में एक अतिरिक्त फुट ओवरब्रिज कार्य योजना में शामिल है, जो जरूर बनेगा.
इलेक्ट्रिक इंजन के परिचालन में अभी लगेगा कुछ और समय
24 मई से सहरसा से तीन प्रमुख ट्रेन गरीब रथ, पुरबिया व जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन डीजल इंजन की जगह इलेक्ट्रिक इंजन से परिचालन की स्वीकृति मिलने के बाद इलेक्ट्रिक इंजन परिचालन पर ग्रहण लगने के बाद एडीआरएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि इलेक्ट्रिक इंजन के परिचालन में अभी कुछ और वक्त लगेगा. इसलिए निर्धारित तिथि से इलेक्ट्रिक इंजन परिचालन पर फिलहाल कुछ दिनों के लिए विराम लग गया है. उन्होंने कहा कि स्टेशन के यार्ड क्षेत्र में रेल विद्युतीकरण का काम कुछ बाकी है. जिसे युद्ध स्तर पर केपीटीएल के कर्मियों को पूरा करने के लिए लगाया गया है. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इस महीने के बाद ही सहरसा से तय लंबी दूरी की ट्रेन में इलेक्ट्रिक से परिचालन की सेवा को बहाल किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन