विभिन्न संगठनों ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

सहरसा : गुरुवार को सहरसा पहुंचे समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आर के गुप्ता व एडीआरएम राजेश कुमार पांडेय को रेलवे के विभिन्न कर्मचारी संगठनों की ओर से मांग पत्र समर्पित किया गया. ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की ओर से शाखा सचिव अंगद कुमार ने रेलवे क्वार्टर लाइन में पानी के जमाव व […]
सहरसा : गुरुवार को सहरसा पहुंचे समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आर के गुप्ता व एडीआरएम राजेश कुमार पांडेय को रेलवे के विभिन्न कर्मचारी संगठनों की ओर से मांग पत्र समर्पित किया गया. ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की ओर से शाखा सचिव अंगद कुमार ने रेलवे क्वार्टर लाइन में पानी के जमाव व गंदगी की समस्या के निदान को लेकर डीआरएम का ध्यान आकृष्ट कराया. साथ ही रेलवे कॉलोनी में पर्याप्त सुरक्षा नहीं होने से हर हमेशा चोरी जैसी घटना की आशंका से इस ओर भी ध्यान देने की बात कही.
इस मौके एससी-एसटी रेल इंप्लाइज एसोसिएशन की ओर से स्टेशन पर ठेका पर बहाल सफाईकर्मी के शोषण की शिकायत को लेकर सफाई कर्मचारियों की समस्या पर डीआरएम का ध्यान आकृष्ट कराया गया. ज्ञापन में कहा गया कि ठेकेदार द्वारा न्यूनतम मजदूरी से भी कम दो सौ रुपये में सफाई कर्मी से आठ घंटा के ड्यूटी ली जाती है. साथ ही उनपर हमेशा काम का दबाव बना रहता है. संघ के शाखा सचिव वीरेंद्र पासवान ने दिन रात स्टेशन की साफ सफाई की व्यवस्था में लगे सफाई कर्मचारियों को निर्धारित वेतन की राशि मजदूरों को मिले, इसके लिए डीआरएम का ध्यान विशेष रूप से इन सफाई कर्मचारियों पर देने की मांग की. वहीं नव निर्मित प्लेटफाॅर्म स्थित संघ कार्यालय के नीचे चले जाने पर ध्यान दिलाते हुए कार्यालय के ऊंचीकरण की दिशा में डीआरएम से आग्रह किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




