हंसी-मजाक से मातम तक: सेल्फी लेते वक्त झरने में 3 लड़कियों की दर्दनाक मौत, देखें Video

Updated:
विज्ञापन

झरने के पास तीनों लड़कियां (Photo: X)

Video : पुलिस के मुताबिक, तीनों लड़कियां झरने के पास फिसलन भरे पत्थरों पर खड़ी होकर सेल्फी ले रही थीं. तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वे पानी में गिर गईं. तीनों को तैरना नहीं आता था, इसलिए वे खुद को बचा नहीं सकीं. नीचे देखें घटना का वीडियो.

विज्ञापन

Video : आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां अनंतगिरि पहाड़ियों में घूमने गईं चार किशोरी लड़कियां मुलगुम्मी वाटरफॉल पर सेल्फी लेने लगीं. ये सभी हुकुमपेटा मंडल के जम्बुवालसा गांव की रहने वाली थीं. तभी अचानक फिसलन के कारण तीन लड़कियां पानी में गिर गईं और डूब गईं. यह झरना विशाखापट्टनम के पास घने जंगलों में स्थित है, जहां ये घूमने गई थीं. इस घटना का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें वीडियो.

विज्ञापन

मदद की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. एक लड़की को किसी तरह बचा लिया गया, जिसे बाद में अस्पताल भेजा गया. लेकिन बाकी तीन (17 साल की त्रिशा , 16 साल की रत्नकुमारी और 16 साल की पवित्रा) तेज बहाव में बह गईं और उन्हें बचाया नहीं जा सका. बाद में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों के शव बाहर निकाले. इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है, ताकि पता चल सके कि हादसा कैसे हुआ?

जमीन बेहद फिसलन भरी है यहां की

अधिकारियों ने बताया कि भले ही यह झरना छोटा दिखता है, लेकिन वहां की जमीन बेहद फिसलन भरी है. पानी का बहाव अंदर से काफी तेज होता है. यही वजह है कि यह जगह घूमने वालों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है. पुलिस ने पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है. खासकर दूर-दराज के इलाकों में पानी के पास ज्यादा करीब न जाएं और जोखिम भरी जगहों पर सेल्फी लेने से बचें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola