ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत

Updated at : 24 May 2018 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत

पिकअप वैन ने मारी ठोकर, किया सड़क जाम कहरा : बनगांव थाना क्षेत्र के बनगांव-महिषी मुख्य सड़क के बाबाजी कुटी के समीप बनगांव बभनगामा टोला से पढ़ने जा रहे 12 वर्षीय अभिमन्यु कुमार को एक पिकअप वैन ने ठोकर मार दी. ठोकर लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, कामत […]

विज्ञापन

पिकअप वैन ने मारी ठोकर, किया सड़क जाम

कहरा : बनगांव थाना क्षेत्र के बनगांव-महिषी मुख्य सड़क के बाबाजी कुटी के समीप बनगांव बभनगामा टोला से पढ़ने जा रहे 12 वर्षीय अभिमन्यु कुमार को एक पिकअप वैन ने ठोकर मार दी. ठोकर लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, कामत टोला निवासी शंभु कामत का पुत्र अभिमन्यु कुमार नवम् वर्ग का छात्र था. अन्य दिनों की तरह बुधवार को भी गांव में ही प्राइवेट ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था. रास्ते में तेज गति से आ रहे एक अज्ञात पिकअप वैन द्वारा जोरदार टक्कर मार दिये जाने के कारण बुरी तरह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए बरियाही स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. जहां उसकी मौत हो गयी. जबकि अज्ञात पिकअप वैन महिषी की तरफ भाग गया.
अभिमन्यु की मौत के बाद परिजनों ने शव को बनगांव महिषी मुख्य सड़क पर रख सड़क को जाम कर अज्ञात वाहन का पता लगा आगे की कार्रवाई की मांग करने लगे. सूचना मिलने पर बनगांव थाना पुलिस ने जाम स्थल पर पहुंच अज्ञात वाहन का पता लगा कार्रवाई का आश्वासन दिया. बावजूद ग्रामीण बगैर ठोस कार्रवाई के मानने को तैयार नहीं थे. समाचार प्रेषण तक सड़क जाम जारी था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन