डीएम के आने की खबर सुन कई पीड़ित महिलाएं पहुंचीं मिलने

कहरा : डीएम डॉ शैलजा शर्मा ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय का दौरा कर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान आरटीपीएस काउंटर पर खड़ी महिला लाभुकों से मिल उनकी समस्याओं को सुना. डीएम डॉ शर्मा ने जिला मुख्यालय में किसी कार्य से गये बीडीओ अमरेंद्र कुमार को बुलाकर प्रखंड मुख्यालय द्वारा प्रखंड […]
कहरा : डीएम डॉ शैलजा शर्मा ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय का दौरा कर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान आरटीपीएस काउंटर पर खड़ी महिला लाभुकों से मिल उनकी समस्याओं को सुना. डीएम डॉ शर्मा ने जिला मुख्यालय में किसी कार्य से गये बीडीओ अमरेंद्र कुमार को बुलाकर प्रखंड मुख्यालय द्वारा प्रखंड क्षेत्र में चलाये जा रहे इंदिरा आवास, पेंशन, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना सहित अन्य विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा कर इसे तीव्र गति से संचालन करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
निरीक्षण के दौरान प्रखंड मुख्यालय के अन्य विभागों के अधिकारी के मौजूद नहीं होने की जानकारी के कारण अन्य विभागों की समीक्षा नहीं की जा सकी. इस दौरान जिलाधिकारी शर्मा के साथ सिर्फ बीडीओ अमरेंद्र कुमार ही मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




