काम पर रोक, एसडीओ ने कहा मामले की होगी जांच

सहरसा : शहर के पूरब बाजार में एनएच किनारे ट्रांसफॉर्मर लगाने के मामले में सदर एसडीओ शंभुनाथ झा ने आगे के कार्य पर रोक लगा कर जांच करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था में परेशानी होने व जाम की बात सामने आयी है. ट्रांसफॉर्मर क्यों और कैसे उस जगह पर लगा. […]
सहरसा : शहर के पूरब बाजार में एनएच किनारे ट्रांसफॉर्मर लगाने के मामले में सदर एसडीओ शंभुनाथ झा ने आगे के कार्य पर रोक लगा कर जांच करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था में परेशानी होने व जाम की बात सामने आयी है. ट्रांसफॉर्मर क्यों और कैसे उस जगह पर लगा. उसकी जांच की जायेगी. सोमवार को जिला पदाधिकारी के साथ बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक रखी गयी है.
उसमें भी इस मामले पर चर्चा की जायेगी. मालूम हो कि बंगाली बाजार स्थित समपार फाटक के कारण शहर दो भागों में विभक्त है. फाटक के कुछ दूर के बाद कई कंपनियों के शोरूम व मॉल खुले हुए हैं. जहां सड़क के दोनों तरफ दुकान में खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों का वाहन खड़ा रहता है. इस कारण लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल रहता है. एक बार लगे जाम से निकलने में लोगों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ता है. हकीकत यह है कि लोग फाटक के उस पार जाना नहीं चाहते हैं. एनएच के कारण नो इंट्री के बाद व पहले सैकड़ों बड़े वाहन इस होकर गुजरते हैं. रही सही कसर बिजली विभाग के द्वारा लगाये गये ट्रांसफॉर्मर ने पूरी कर दी है. कुछ दूर तक सड़क पूरी तरह संकरी हो गयी है. वहीं आमने-सामने दो ट्रांसफॉर्मर रहने के कारण वाहन चालक की थोड़ी सी असावधानी से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




