कब तक पोल देख कर खुश होते रहें लोग, तार भी लगाएं
Updated at : 30 Apr 2018 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : उपभोक्ता ससमय बिजली बिल का भुगतान नहीं करे तो कार्रवाई, लेकिन विभाग यदि कार्य समय पर नहीं करे तो उसे पूछने वाला कोई नहीं होता है. कई माह पूर्व शहर के विभिन्न जगहों पर जर्जर तार व बांस बल्ला से बिजली प्रवाहित तार को हटाने के उद्देश्य से दर्जनों पोल गाड़ा गया. पोल […]
विज्ञापन
सहरसा : उपभोक्ता ससमय बिजली बिल का भुगतान नहीं करे तो कार्रवाई, लेकिन विभाग यदि कार्य समय पर नहीं करे तो उसे पूछने वाला कोई नहीं होता है. कई माह पूर्व शहर के विभिन्न जगहों पर जर्जर तार व बांस बल्ला से बिजली प्रवाहित तार को हटाने के उद्देश्य से दर्जनों पोल गाड़ा गया. पोल गाड़ने के बाद विभाग चैन की नींद ले रहा है. उन्हें उपभोक्ताओं की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है.
शहर के बटराहा मोहल्ला में भी कई माह पूर्व कहरा ब्लॉक रोड से मोहल्ला तक लगाया गया. जो अब हाथी का दांत साबित हो रहा है. संवेदक ने पोल गाड़ने के बाद उस पर तार ले जाने तक मुनासिब नहीं समझा है. वही उपभोक्ता जर्जर तार के कारण हमेशा लो वोल्टेज की समस्या से इस भीषण गर्मी में झेलने का मजबूर है.
लगाना था ट्रांसफॉर्मर
बटराहा के वार्ड नंबर 23 के दक्षिणी भाग में विभाग का कवर्ड वायर के साथ एक अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाना था. लेकिन महीनों बीत जाने के बाद अधूरा कार्य पूरा नहीं हुआ है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पोल गाड़ते समय संवेदक ने जल्द ही कार्य पूरा कर नये ट्रांसफॉर्मर से आपूर्ति बहाल करने की बात कही थी. लेकिन ट्रांसफॉर्मर तो दूर की बात है. कवर्ड वायर तक लगाना मुनासिब नहीं समझा गया है. लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते कहा कि यदि अविलंब कवर्ड वायर व ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया तो आंदोलन किया जायेगा.
मिलेगी समस्या से निजात
ट्रांसफॉर्मर व कवर्ड वायर लगने से आम उपभोक्ताओं को समस्या से निजात मिलेगी. स्थानीय उपभोक्ताओं ने कहा कि ठंड में तो किसी तरह समय कट जाता है, लेकिन गर्मी में पंखा चलता नहीं, डोलता है. वहीं मोटर से पानी भी नहीं निकलता है. खासकर लो वोल्टेज के कारण बच्चों को पढ़ाई में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




