सुशांत सागर की संदेहास्पद स्थिति में मौत

सहरसा : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तिवारी टोला निवासी माधव चौधरी का पोता पंजाब के भटिंडा स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पोस्टग्रेजुएट के छात्र सुशांत सागर की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. मौत की खबर परिजनों को मिलते ही शोक की लहर दौड़ गयी है. पूरा शहर एक होनहार को खोने के बाद स्तब्ध हो […]
सहरसा : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तिवारी टोला निवासी माधव चौधरी का पोता पंजाब के भटिंडा स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पोस्टग्रेजुएट के छात्र सुशांत सागर की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. मौत की खबर परिजनों को मिलते ही शोक की लहर दौड़ गयी है. पूरा शहर एक होनहार को खोने के बाद स्तब्ध हो गया है. परिजनों के साथ शहर के लोगों को सुशांत के नहीं होने की खबर ने झकझोर दिया है. दूसरे राज्य में घटना होने के कारण लोग पूरी जानकारी लेने के लिए एक दूसरे से संपर्क कर रहे हैं.
पंजाब में किसी का कोई संबंधी है तो वह उससे संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं. हालांकि वहां सोमवार की शाम सुशांत के बास्केटबॉल खेलने के दौरान हृदयाघात होने की बात कही जा रही है. लेकिन परिजन को यह विश्वास नहीं हो रहा है कि 22 साल के स्वस्थ युवक को हृदयाघात के बाद मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




