पुलिस के रडार पर हैं शराब कारोबारी, होगी सख्त कार्रवाई
Updated at : 27 Feb 2018 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

होली को लेकर चौकस है पुलिस प्रशासन शराब व शराबियों पर बनी रहेगी पैनी नजर सहरसा : शांतिपूर्ण होली का त्योहार संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है. होली में हुड़दंगियों व असामाजिक तत्वों से निबटने के लिए भी तैयारी शुरू कर दी गयी है. खासकर जिले के शराब कारोबारी व डिलिवरी […]
विज्ञापन
होली को लेकर चौकस है पुलिस प्रशासन
शराब व शराबियों पर बनी रहेगी पैनी नजर
सहरसा : शांतिपूर्ण होली का त्योहार संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है. होली में हुड़दंगियों व असामाजिक तत्वों से निबटने के लिए भी तैयारी शुरू कर दी गयी है. खासकर जिले के शराब कारोबारी व डिलिवरी करने वाले पर नजर रखी जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई बड़े कारोबारी जो होली को लेकर शराबबंदी कानून को नजरअंदाज कर शराब का स्टॉक कर चुके हैं या कर रहे हैं, पुलिस की रडार पर हैं. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गुप्त सूचना इकट्टा की जा रही है.
पुलिस किसी भी सूरत में बिहार उत्पाद अधिनियम को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए तैयार है. वहीं पर्व के नाम पर समाज में अशांति फैलाने वालों से भी सख्ती से निबटने का निर्देश दिया गया है. सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि बिहार उत्पाद अधिनियम का कड़ाई से पालन किया जायेगा. सभी थानाध्यक्ष, ओपी प्रभारी व शिविर प्रभारी को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली है कि कारोबारियों द्वारा शराब काे जमा किया जा रहा है. ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है.
किसी भी सूचना पर होगी त्वरित कार्रवाई : पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार ने पत्र जारी कर होली के अवसर पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. आदेश में उन्होंने एक मार्च की रात होलिका दहन एवं दो फरवरी को होली के अवसर पर चौकसी बरतने का निर्देश एसडीपीओ, थानाध्यक्ष को दिया है. उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व पर्व के आड़ में छोटी-मोटी घटना करने का प्रयास करते हैं, जिससे विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती है.
किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते निरोधात्मक कार्रवाई करने, संवेदनशील स्थानों का वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी करने, पर्व के मौके पर विधि व्यवस्था को प्रभावित करने वालों की सूची बनाकर धारा 107 व 116 के तहत कार्रवाई करने, वाहन चेकिंग करने, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, लॉज, होटल में अपराधी किस्म के व्यक्ति शरण लेते हैं. किसी भी तरह की सूचना पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. शांति समिति की बैठक आयोजित करने, वैसे व्यक्तियों की सूची बनाने(जो प्रशासन को सहयोग करते हैं) का निर्देश दिया गया है.
परेशानी होने पर करें संपर्क
पर्व के मौके पर किसी तरह की परेशानी होने या शराबियों के आतंक की सूचना आप यहां दे सकते हैं.
पुलिस अधीक्षक 9431822995
सदर एसडीओ 9473191342
सदर एसडीपीओ 9431800055
सिमरी एसडीओ 9473191343
सिमरी एसडीपीओ 9431800054
सदर थानाध्यक्ष 9431822538
सिमरी थानाध्यक्ष 9431822544
बिहरा थानाध्यक्ष 9431822539
बनगांव थानाध्यक्ष 9431822540
महिषी थानाध्यक्ष 9431822543
नवहट्टा थानाध्यक्ष 9431822542
सलखुआ थानाध्यक्ष 9431822545
सौरबाजार थानाध्यक्ष 9431822546
सोनवर्षा थानाध्यक्ष 9431822541
बसनही थानाध्यक्ष 9431822547
यातायात प्रभारी 9430008809
एंबुलेंस 102, 108,1099
पुलिस में बहाली के लिए लगा रही थी दौड़, अपराधियों ने काटी युवती की कलाई, कराया भर्ती, कटी कलाई लेकर पहुंचे परिजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




