सहरसा : नाबालिग की हत्या कर नदी में फेंका शव

Updated at : 27 Feb 2018 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
सहरसा : नाबालिग की हत्या कर नदी में फेंका शव

सोनवर्षा राज : बसनही थाना क्षेत्र के अतलखा पंचायत अर्न्तगत बढ़ौना गांव के राम टोला स्थित सुरसर नदी से सोमवार को एक 14 वर्षीय अज्ञात बालिका का शव मिला. अतलखा पंचायत के बढ़ौना गांव स्थित राम टोला के पास सुरसर नदी में ग्रामीणों ने एक बालिका के शव को देखा. बालिका का शव कमर तक […]

विज्ञापन

सोनवर्षा राज : बसनही थाना क्षेत्र के अतलखा पंचायत अर्न्तगत बढ़ौना गांव के राम टोला स्थित सुरसर नदी से सोमवार को एक 14 वर्षीय अज्ञात बालिका का शव मिला. अतलखा पंचायत के बढ़ौना गांव स्थित राम टोला के पास सुरसर नदी में ग्रामीणों ने एक बालिका के शव को देखा. बालिका का शव कमर तक बोरे में बंद था. शव को देखते ही ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना

नाबालिग की हत्या…
बसनही थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को सुरसर नदी से बाहर निकाला. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बालिका के गले पर फंदे का काला निशान देखने से ऐसा प्रतित होता है कि बालिका की हत्या कर बोरे में शव डाल कर नदी में फेंक दिया गया है. शव देखने से बालिका के साथ दुष्कर्म किये जाने जैसी बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है. वैसे बसनही थाना पुलिस बालिका से दुष्कर्म होने के बाबत भी अपनी जांच कर रही है. घटना के बाबत बसनही थानाध्यक्ष पवन पासवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला जान पड़ता है. पुलिस सभी बिंदुओं पर अपनी जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन