होली में शराब की आपूर्ति के लिए तस्कर सक्रिय

सहरसा : रंगों और खुशियों का पर्व होली में अब तीन दिन ही शेष बचे हैं. ऐसे में शराब के कद्रदान की प्यास बुझाने और मुनाफाखोरी के धंधे को चमकाने के लिए शराब के तस्कर भी सक्रिय हो गये हैं. वे हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड व पश्चिम बंगाल जैसे बाहरी राज्यों से चोरी-छिपे करोड़ों की […]
सहरसा : रंगों और खुशियों का पर्व होली में अब तीन दिन ही शेष बचे हैं. ऐसे में शराब के कद्रदान की प्यास बुझाने और मुनाफाखोरी के धंधे को चमकाने के लिए शराब के तस्कर भी सक्रिय हो गये हैं. वे हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड व पश्चिम बंगाल जैसे बाहरी राज्यों से चोरी-छिपे करोड़ों की शराब की खेप मंगा कर रकम दोगुनी करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं. शराबबंदी लागू होने की वजह से तस्करों के लिए शराब मुनाफे का कारोबार बन चुका है. हालांकि, होली पर्व को देखते हुए शराब तस्करों से निबटने के लिए पुलिस ने भी पूरी चाक-चौबंद व्यवस्था की है, लेकिन तस्करी के कारोबार में उतरे लोग चौकसी को धता बता धड़ल्ले से अपने धंधे को अंजाम तक पहुंचा रहे हैं. छोटे तस्कर शराब की खेप स्टोर कर रहे हैं, तो बड़े माफिया ट्रकों के जरिये बॉर्डर पार कराने की फिराक में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




