पुलिस के रडार पर हैं शराब कारोबारी, होगी सख्त कार्रवाई

सहरसा : शांतिपूर्ण होली का त्योहार संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है. होली में हुड़दंगियों व असामाजिक तत्वों से निबटने के लिए भी तैयारी शुरू कर दी गयी है. खासकर जिले के शराब कारोबारी व डिलिवरी करने वाले पर नजर रखी जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई […]
सहरसा : शांतिपूर्ण होली का त्योहार संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है. होली में हुड़दंगियों व असामाजिक तत्वों से निबटने के लिए भी तैयारी शुरू कर दी गयी है. खासकर जिले के शराब कारोबारी व डिलिवरी करने वाले पर नजर रखी जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई बड़े कारोबारी जो होली को लेकर शराबबंदी कानून को नजरअंदाज कर शराब का स्टॉक कर चुके हैं या कर रहे हैं, पुलिस की रडार पर हैं.
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गुप्त सूचना इकट्टा की जा रही है. पुलिस किसी भी सूरत में बिहार उत्पाद अधिनियम को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए तैयार है. वहीं पर्व के नाम पर समाज में अशांति फैलाने वालों से भी सख्ती से निबटने का निर्देश दिया गया है. सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि बिहार उत्पाद अधिनियम का कड़ाई से पालन किया जायेगा. सभी थानाध्यक्ष, ओपी प्रभारी व शिविर प्रभारी को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली है कि कारोबारियों द्वारा शराब काे जमा किया जा रहा है. ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




