सीएसपी संचालकों ने सौंपा पांच सूत्री स्मारपत्र

Updated at : 24 Feb 2018 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
सीएसपी संचालकों ने सौंपा पांच सूत्री स्मारपत्र

सहरसा : जिले के बैजनाथपुर में बैंक मित्र के साथ गुरुवार को हुए लूट एवं मारपीट के विरोध में संघ कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हटियागाछी स्थित कार्यालय पर एनसीबीसी प्रदेश अध्यक्ष कमरुद्दीन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की. बैठक में लिये गये निर्णय पर सभी बैंक मित्रों ने समाहरणालय पहुंच जिलाधिकारी को पांच सूत्री मांग […]

विज्ञापन

सहरसा : जिले के बैजनाथपुर में बैंक मित्र के साथ गुरुवार को हुए लूट एवं मारपीट के विरोध में संघ कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हटियागाछी स्थित कार्यालय पर एनसीबीसी प्रदेश अध्यक्ष कमरुद्दीन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की. बैठक में लिये गये निर्णय पर सभी बैंक मित्रों ने समाहरणालय पहुंच जिलाधिकारी को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा. जानकारी देते प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि आये दिन बैंक मित्रों के साथ घटनाएं हो रही है. बैंक से पैसा लाने के क्रम में पैसा लूट लिया जाता है

एवं मारपीट की जाती है. उन्होंने कहा कि गुरुवार को बैजनाथपुर पुलिस शिविर के नजदीक बैंक मित्र के केंद्र में घुसकर दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार ने हथियार के बल पर लूटपाट की एवं जरूरी कागजात लेकर फरार हो गये. उन्होंने कहा कि इस तरह बैंक मित्रों द्वारा कार्य संपन्न कराये जाने में कठिनाई महसूस हो रही है. उन्होंने मांग करते कहा कि बैंक मित्रों एवं उनके पैसों की सुरक्षा, बंदूक का लाइसेंस एवं अपराधी को अविलंब गिरफ्तार किया करें. मौके पर उपाध्यक्ष आदित्य कुमार झा, सुमन कुमार यादव, साकेत कुमार, संतोष आनंद, अरविंद कुमार, विजय खां, राजेश राय, ललन कुमार, वरुण जायसवाल, सीपी पासवान, गौरव कुमार, विकास चंद्र सहित अन्य सीएसपी संचालक शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन