देश के किसानों पर केंद्रित प्रोजेक्ट पर काम कर रही रौली

सहरसा : बेटियां अब किसी से कम नहीं हैं. वह हर काम में परचम लहरा देश- प्रदेश ही नहीं परिवार का भी मान बढ़ा रही हैं. ऑस्ट्रलिया के सिडनी स्थित वुलवर्थ कंपनी में काम कर रही रौली सत्यम ने कोसी क्षेत्र को पुन: अपने गौरवशाली इतिहास पर इठलाने का मौका दिया है. रिटेल चेन मार्केंटिंग […]
सहरसा : बेटियां अब किसी से कम नहीं हैं. वह हर काम में परचम लहरा देश- प्रदेश ही नहीं परिवार का भी मान बढ़ा रही हैं. ऑस्ट्रलिया के सिडनी स्थित वुलवर्थ कंपनी में काम कर रही रौली सत्यम ने कोसी क्षेत्र को पुन: अपने गौरवशाली इतिहास पर इठलाने का मौका दिया है.
रिटेल चेन मार्केंटिंग के क्षेत्र में दुनिया के सौ बेहतरीन रणनीतिकार में शामिल ननौती गांव निवासी व रांची में एडीएम नक्सल के पद पर कार्यरत पूनम झा एवं इंजीनियर मणिकांत झा की इस प्रतिभाशाली पुत्री रौली सत्यम को मिले सम्मान से इस इलाके की चर्चा होने लगी है. कोसी की उर्वर भूमि से निकली रौली सत्यम को बीते 13 फरवरी को मुंबई स्थित ताज होटल में विश्व के 100 ग्लोबल माइंड लीडर के रूप में सम्मानित किया गया है. रौली को यह सम्मान उसे विशेषकर व्यापार के रिटेल चेन में बृहत डिजिटल संभावनाओं को लेकर किये जा रहे प्रोजेक्ट के लिए वर्ल्ड रिटेल चेन की ओर से ग्लोबल अवार्ड फार रिटेल एक्सीलेंस के रूप में प्रदान किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




