सहरसा-मानसी-पूर्णिया रेल खंड में बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड, ट्रैक का लिया गया जायजा

सहरसा : सहरसा से मानसी व पूर्णिया कोर्ट तक जल्द ही इस रेल खंड में चलने वाली सभी ट्रेनों की स्पीड को बढ़ायी जायेगी. गुरुवार को समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीएन कॉर्डिनेशन बीके सिंह व सीनियर डीएन थ्री संजय कुमार समस्तीपुर से जानकी एक्सप्रेस में लगे अपने सैलून में सवार होकर मानसी से सहरसा […]
सहरसा : सहरसा से मानसी व पूर्णिया कोर्ट तक जल्द ही इस रेल खंड में चलने वाली सभी ट्रेनों की स्पीड को बढ़ायी जायेगी. गुरुवार को समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीएन कॉर्डिनेशन बीके सिंह व सीनियर डीएन थ्री संजय कुमार समस्तीपुर से जानकी एक्सप्रेस में लगे अपने सैलून में सवार होकर मानसी से सहरसा व पूर्णिया कोर्ट तक मौजूदा रेल ट्रैक पर रेल परिचालन के जरिए ट्रैक की स्थिति का जायजा लेने का काम किया.
समस्तीपुर से अपने सैलून में सवार हो मानसी से सहरसा तक रेल ट्रैक का निरीक्षण करने के बाद सहरसा में मीडिया द्वारा अपने दौरे को लेकर पूछे गये सवालों का जवाब देते कहा कि समस्तीपुर रेल मंडल में पदस्थापना के बाद उनका पहला इस रेलखंड का दौरा है. उन्होंने कहा कि ट्रेनों में होने वाले विलंब को देखते हुए ट्रेन को समय पर परिचालन कर अपने निर्धारित समय पर अगले स्टेशन तक यात्रियों को कैसे पहुंचाया जाय. इसी को ध्यान में रख ट्रैक यानी रेल पटरियों की मौजूदा स्थिति की जांच के लिए वे निकले हैं.
उन्होंने जानकारी देते बताया कि सहरसा से मानसी व पूर्णिया कोर्ट तक मौजूदा रेल ट्रैक की स्थिति अच्छी है. इसलिए सहरसा-मानसी के बीच फिलहाल करीब अस्सी किलोमीटर की रफ्तार से परिचालित होने वाली सभी ट्रेनों की रफ्तार इस रेलखंड में बढ़ा कर सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार करने की योजना है.
वहीं सहरसा से पूर्णिया कोर्ट तक इस रूट में चलने वाली ट्रेनों का स्पीड भी बढ़ायी जायेगी. इस रेल खंड में मौजूदा ट्रेन की जो स्पीड है, वह साठ से सत्तर किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार है. जिसे बढ़ाकर एक सौ दस किलोमीटर किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




