फेस्टिवल का मौसम खत्म, अब गूंजेगी शहनाई

Updated at : 31 Oct 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
फेस्टिवल का मौसम खत्म, अब गूंजेगी शहनाई

20 नवंबर से शुरू होगा विवाह लग्न सहरसा : त्योहारों का मौसम खत्म हो चुका है और अब वैवाहिक लग्न शुरू होगा. विवाह की प्रतीक्षा कर रहे जोड़ों के घर-आंगन में 20 नवंबर से मधुर शहनाई की गूंज होगी. मंगलवार को देवोत्थान एकादशी यानी तुलसी विवाह के बाद 20 नवंबर से वैवाहिक लग्न आरंभ होगा, […]

विज्ञापन

20 नवंबर से शुरू होगा विवाह लग्न

सहरसा : त्योहारों का मौसम खत्म हो चुका है और अब वैवाहिक लग्न शुरू होगा. विवाह की प्रतीक्षा कर रहे जोड़ों के घर-आंगन में 20 नवंबर से मधुर शहनाई की गूंज होगी. मंगलवार को देवोत्थान एकादशी यानी तुलसी विवाह के बाद 20 नवंबर से वैवाहिक लग्न आरंभ होगा, जो 10 दिसंबर तक चलेगा. इसके बाद वर्ष 2018 में आठ फरवरी से शुरू होने वाला लग्न विभिन्न तिथियों में 12 मार्च तक चलेगा. फिलवक्त बाजारों में लग्न की खरीदारी का अभी जोर नहीं है, लेकिन कारोबारियों का मानना है कि देवोत्थान एकादशी के बाद स्वर्णाभूषण, कपड़े, बर्तन समेत अन्य सामग्रियों की खरीदारी आरंभ होगी.
शुक्र का उदय होने पर शुरू होगा लग्न
विवाह-शादी के कारक शुक्र जब ग्रह मंडल में उदित होते हैं तब वैवाहिक लग्न आरंभ होता है और जब अस्त होते हैं तब लग्न भी स्थगित हो जाता है. धनु राशि में सूर्य का प्रवेश 19 नवंबर को संध्या 6: 17 मिनट पर होने के बाद पूर्ण वैवाहिक लग्न की स्थिति, ग्रह, नक्षत्र, दिशा आदि अनुकूल हो जायेंगे. ज्योतिषाचार्य व संस्कृत कॉलेज बनगांव के शिक्षक बलराम झा ने कहा कि कन्या विवाह के लिए गुरु का और पुरुष विवाह के लिए ग्रह मंडल में शुक्र का उदय होना शास्त्र में अनिवार्य माना गया है.
दैत्य गुरु शुक्राचार्य एवं देव गुरु बृहस्पति वैवाहिक लग्न के प्रधान कारक ग्रह हैं. लौकिक मतानुसार भगवान श्रीराम के विवाह का दिवस ‘विवाह पंचमी’ एवं इससे पूर्व देवोत्थान एकादशी (तुलसी विवाह) से प्राय: वैवाहिक लग्न आरंभ हो जाता है. वहीं 14 दिसंबर को प्रात: 8: 37 बजे के बाद विवाह कारक ग्रह शुक्र के अस्त हो जाने से वैवाहिक लग्न भी स्थगित हो जायेगा. फिर चार फरवरी 2018 से शुक्र के उदय होने के साथ ही लग्न आरंभ होगा. पंचांग के अनुसार यह 12 मार्च तक रहेगा. जनवरी 2018 में वैवाहिक लग्न नहीं है.
लग्न की तिथियां
नवंबर, 17 : दिनांक 22, 23, 24, 28 व 29
दिसंबर, 17 : दिनांक 3, 4, 8, 9 व 10
फरवरी, 18 : दिनांक 8, 9, 10, 11, 18, 19, 20, 23, 24, 25, 28
मार्च, 18 : दिनांक 2, 3, 4, 5, 6, 7, 9 व 12
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन