पॉक्सो आरोपी व वारंटी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पॉक्सो आरोपी व वारंटी पिता-पुत्र गिरफ्तार

पॉक्सो आरोपी व फरार वारंटी पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन

सलखुआ . सलखुआ थाना पुलिस ने क्षेत्र में छापेमारी कर पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी एवं एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया. गिरफ्तार दोनों आरोपी आपस में पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में शुक्रवार की रात गौसपुर गांव में पुलिस टीम ने छापेमारी की. इस दौरान पॉक्सो एक्ट के आरोपी नवनीत कुमार तथा उसके पिता भवेश यादव, जो एक फरार वारंटी था, को हिरासत में लिया गया. पुलिस के अनुसार दोनों गौसपुर गांव के निवासी हैं और लंबे समय से पुलिस की नजर में थे. छापेमारी अभियान में अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार, पुअनि कृष्णा प्रसाद यादव व पीएसआई बिट्टू कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन