पेट्रोल पंप कर्मी को दिनदहाड़े गोली मार 18 हजार रुपए की लूट

पेट्रोल पंप कर्मी को दिनदहाड़े गोली मार 18 हजार रुपए की लूट
सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग पर तीरी गांव के पास संचालित पूजा फ्यूल सेंटर पर हुई घटना सौरबाजार . पेट्रोल पंप पर कार्यरत नोजल मैन को दिनदहाड़े गोली मारकर 18 हजार रुपया लूट लिया है. घटना सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग पर तीरी गांव के पास संचालित पूजा फ्यूल सेंटर पर शनिवार दो शाम घटित हुई है. मिली जानकारी के अनुसार सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग एनएच 107 पर तीरी गांव के पास संचालित पूजा फ्यूल सेंटर पर कार्यरत नोजल मैन को दिनदहाड़े गोली मारकर 18 हजार रुपया लूट लिया है. घटना के बाद जख्मी नोजल मैन बैजनाथपुर निवासी 22 वर्षीय आनंद कुमार का इलाज बैजनाथपुर स्थिति एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना पर साइबर डीएसपी अजीत कुमार और बैजनाथपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. फ्यूल सेंटर संचालक सह सहरसा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने बताया कि दिन दहाड़े फ्यूल सेंटर पर कार्यरत नोजल मैन को गोली मार 18 हजार रुपए लूटा गया है. उन्होंने बैजनाथपुर थाना पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां की पुलिसिंग काफी कमजोर है पुलिस गश्ती नदारद रहती है. इससे पहले फरवरी 2025 में भी बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने नोजल मैन को गोली मारकर 25 हजार रुपए लूट लिया था. पंप पर लूट की यह दूसरी घटना है. अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ था कि घटना को अंजाम देने के बाद फ्यूल सेंटर के कार्यालय में घुसकर दराज से भी नगदी की खोजबीन की गयी. मामले में साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि लूट की घटना के बाद पुलिस सक्रियता से जुड़ी हुई है. सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. फोटो – सहरसा 27 – घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस फोटो – सहरसा 28 – जख्मी नोजल मैन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




