आरएम कॉलेज घाट पर गंदगी, आक्रोश

सहरसा : जिला प्रशासन के छठ घाटों की सफाई की मुहिम में स्थानीय तिवारी टोला स्थित राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय घाट को वंचित किये जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र के सभी छठ घाटों की सफाई से लेकर सभी आवश्यक व्यवस्था के लिए अधिकारियों की तैनाती की […]
सहरसा : जिला प्रशासन के छठ घाटों की सफाई की मुहिम में स्थानीय तिवारी टोला स्थित राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय घाट को वंचित किये जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र के सभी छठ घाटों की सफाई से लेकर सभी आवश्यक व्यवस्था के लिए अधिकारियों की तैनाती की है. जबकि आरएम कॉलेज घाट को इससे वंचित कर दिया गया है. प्रशासनिक उदासीनता के कारण राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय पोखर की साफ सफाई नहीं हो सकी है.
तिवारी टोला छठ पूजा समिति के कुमार अमरज्योति, अश्विनी चौबे ने बताया कि दो मजदूर के भोरोसे दो पोखर की साफ सफाई छोड़ दिया गया है. साथ ही मजदूर का भुगतान कौन करेगा, यह भी एक बड़ा सवाल है. वहीं वार्ड पार्षद कमिका सिंह भी एक बार देखने तक नहीं आयी हैं.
और तो और जिला पदाधिकारी को दिये नाम में पार्षद ने उस व्यक्ति का नाम लिखवा दिया, जिसका छठ भी इस घाट पर नहीं होता है. जिससे मोहल्ले के लोग परेशान हैं. कमेटी के अजय तिवारी, मनोज पांडेय, नितेश तिवारी, सोनू तिवारी, चंदन पाठक, पिंटू तिवारी, चंदन जायसवाल ने तत्काल सफाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




