हरिप्रसाद के सिर पर अध्यक्ष का ताज

Updated at : 19 Oct 2017 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
हरिप्रसाद के सिर पर अध्यक्ष का ताज

सिमराही :प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में बुधवार को निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार के द्वारा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद सहित सभी सदस्य पद के निर्वाचित उम्मीदवार को प्रमाण पत्र दिया गया. ज्ञात हो कि मंगलवार को अध्यक्ष पद हेतु हरिप्रसाद दास एवं सदस्य पद हेतु रमेश कुमार यादव, महेश्वरी यादव, […]

विज्ञापन
सिमराही :प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में बुधवार को निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार के द्वारा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद सहित सभी सदस्य पद के निर्वाचित उम्मीदवार को प्रमाण पत्र दिया गया.
ज्ञात हो कि मंगलवार को अध्यक्ष पद हेतु हरिप्रसाद दास एवं सदस्य पद हेतु रमेश कुमार यादव, महेश्वरी यादव, मो हकीम, झड़ी लाल साह, शिबू राम, कैलाश कुमार चौधरी, दिनेश प्रसाद जयसवाल, मत्तिन प्रसाद यादव, रंभा देवी तथा रामबल्लव मेहता निर्वाचित हुए. मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी जगन्नाथ चौधरी, बीसीओ मुकेश कुमार वर्मा, विजय ठाकुर, प्रो बैद्यनाथ प्रसाद भगत, नरेंद्र यादव आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन