प्रभावित परिवारों के बीच फूड पैकेट वितरित

सहरसा : सोमवार को राज्य सरकार द्वारा दिये निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फूड पैकेट का वितरण बाढ़ पीड़ित परिवारों के सहायतार्थ किया जा रहा है. जिले के महिषी अंचल के मनोवर पंचायत, नवहट्टा अंचल के केदली पंचायत, सलखुआ अंचल के साम्हरखुर्द पंचायत तथा सिमरी बख्तियारपुर अंचल […]
सहरसा : सोमवार को राज्य सरकार द्वारा दिये निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फूड पैकेट का वितरण बाढ़ पीड़ित परिवारों के सहायतार्थ किया जा रहा है. जिले के महिषी अंचल के मनोवर पंचायत, नवहट्टा अंचल के केदली पंचायत, सलखुआ अंचल के साम्हरखुर्द पंचायत तथा सिमरी बख्तियारपुर अंचल के कठडुमर पंचायत में फूड पैकेट वितरण का कार्य चल रहा है. एक पंचायत में वितरण समाप्त होने के बाद हीं दूसरे पंचायत में वितरण प्रारंभ किया जायेगा. जिला मुख्यालय में इंडोर स्टेडियम तथा आऱएम कॉलेज में फूड पैकेट तैयार किये जा रहे हैं. फूड पैकेट में दी जाने वाली सामग्री चावल-06 किलो, दाल 01 किलो, नमक आधा किलो, चना 01 किलो, सोया बड़ी आधा किलो, चीनी आधा किलो, हल्दी का छोटा पैकेट, हैलोजन टेबलेट शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




