बाइक सवार की मौत, जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jul 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्घटना. झपड़ा टोला के पास अनियंत्रित हुआ ट्रक सदर थाना क्षेत्र के बाइपास रोड स्थित झपड़ा टोला की घटना लोगों ने सड़क जाम कर किया आक्रोश का इजहार सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के सहरसा मधेपुरा बाइपास रोड स्थित झपड़ा टोला के समीप गुरुवार की अहले सुबह मधेपुरा दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक […]
विज्ञापन
दुर्घटना. झपड़ा टोला के पास अनियंत्रित हुआ ट्रक
सदर थाना क्षेत्र के बाइपास रोड स्थित झपड़ा टोला की घटना
लोगों ने सड़क जाम कर किया आक्रोश का इजहार
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के सहरसा मधेपुरा बाइपास रोड स्थित झपड़ा टोला के समीप गुरुवार की अहले सुबह मधेपुरा दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सौरबाजार थाना क्षेत्र के समदा निवासी मो जरफूल आलम के पुत्र मो गुलाम मुस्तफा की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. स्थानीय लोगों ने घटना के बाद भाग रहे ट्रक को पेट्रोल पंप के समीप पकड़ लिया. वही चालक मौका का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा. सूचना मिलते ही सदर थाना के पैंथर जवान व सअनि राजेश कुमार मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिये ले जाने का प्रयास किया, लेकिन लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया.
जिसके बाद सदर थानाध्यक्ष भाई भरत के नेतृत्व में बनगांव थानाध्यक्ष मो सरवर आलम, सौनवर्षा कचहरी थानाध्यक्ष पंचलाल यादव, यातायात प्रभारी नागेंद्र राम व जवानों के साथ घटनास्थल पहुंच लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन भीड़ में शामिल कुछ असमाजिक तत्वों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते कहा कि घटना के बाद कई बार पुलिस को फोन किया गया, लेकिन पौने घंटे के बाद दो पैंथर जवान पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद लोगो को समझाबुझाकर शांत कराया गया. अंतत: छह घंटे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया.
अंडा बेच कर करता था पढ़ाई : घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पहुंचे. परिजनों ने बताया कि मृतक पढ़ने में काफी लगनशील था. अंडा बेच कर अपनी पढ़ाई करता था. रेलवे में नौकरी हो चुकी थी. दो अगस्त को वह ज्वाइन करने जाने वाला था. वही कुछ दिन पूर्व टीइटी की परीक्षा भी दी थी. लोगों ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद परिवार का भरण पोषण वही करता था. छह माह पूर्व ही शादी हुई थी. लोगों ने प्रशासन से दोषी पर सख्त कार्रवाई करने व उचित मुआवजा की मांग की. पुलिस व सदर अंचलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने वरीय अधिकारियों से वार्ता कर सरकार के द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधा मुहैया कराने की बात कही.
छह घंटे रहा यातायात बाधित :मौत के बाद आक्रोशित लोगो ने शव को सड़क पर ही छोड़ बांस बल्ले लगा कर व टायर जला कर यातायात बाधित कर दिया. लोगों ने पुलिस के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की. लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते कहा कि जब तक दोषी चालक गिरफ्तार नहीं हो जाता और उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, यातायात बाधित रहेगा. आक्रोशित लोगों ने तिवारी टोला चौक पर भी टायर जला कर यातायात बाधित कर दिया. लगभग छह घंटे तक शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गयी. जिसके बाद समाजसेवी मो ओवेश कर्णी चुन्ना, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो हारूण, मो अली भुट्टो, मो अफसर आलम सहित अन्य ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




