दो चोरों को खंभे में बांध लोगों नी की पिटाई

बिक्रमगंज : स्थानीय शहर के शिक्षक कॉलोनी समीप गुरुवार की सुबह दो चोरों को खंभे से बांध कर लोगों ने पिटायी की. घटना के संबंध में बताया जाता है कि ये दोनों चोर 13 वर्षीय मुन्ना अहमद और 14 वर्षीय धनजी कुमार विगत कुछ माह से शहर में चोरी कि वारदातों को अंजाम दे लोगों […]
बिक्रमगंज : स्थानीय शहर के शिक्षक कॉलोनी समीप गुरुवार की सुबह दो चोरों को खंभे से बांध कर लोगों ने पिटायी की. घटना के संबंध में बताया जाता है कि ये दोनों चोर 13 वर्षीय मुन्ना अहमद और 14 वर्षीय धनजी कुमार विगत कुछ माह से शहर में चोरी कि वारदातों को अंजाम दे लोगों को परेशान कर रखा है. जिसकी पहचान मोहनी गांव और आरा रोड निवासी के रूप में हुई है. चोरी की घटना का अंजाम देने के लिए इन सभी ने तीन से चार लोगों की टीम बना रखा है. जो देर रात में गुमटी का ताला तोड़ना,
कल मुंडा चोरी, लोगों के घर के खिड़की से मोबाइल चोरी सहित अन्य घटनाओं को आसानी से अंजाम देने में सफल हो जाते है, लेकिन गुरुवार को अहले सुबह ये दोनों शिक्षक कॉलोनी में एक कल की मुंडा खोलते समय स्थानीय लोगों के हत्थे चढ़ गये. जिसके बाद लोगों ने दोनों को पकड़ कर कर एक खंभे से बांध पीटना शुरू किया तो चोरों ने अपने अन्य साथियों का भी नाम बताया. जो स्थानीय शहर के ही रहने वाले हैं. घटना कि जानकारी मिलते ही चोरों के अभिभावक अपने लड़कों से मिल लोगों से छोड़ने की गुहार लगाते रहे. जिसके बाद लोगों ने अभिभावक सहित दोनों चोरों से माफी मंगवा कर दोबारा गलती न करने कि हिदायत देकर छोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










