गल्ला व्यवसायी को मारी गाेलियां, हालत नाजुक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 May 2017 11:20 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम नगर: शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेदा-दर्शनडीह पथ पर फोरलेन सड़क पूल के नीचे शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी. गोली से घायल व्यवसायी को स्थानीय लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये. जहां प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार इसी थाना क्षेत्र […]
विज्ञापन
सासाराम नगर: शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेदा-दर्शनडीह पथ पर फोरलेन सड़क पूल के नीचे शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी. गोली से घायल व्यवसायी को स्थानीय लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये. जहां प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार इसी थाना क्षेत्र के करूप निवासी सुनील साह (40) सासाराम से गैस सिलिंडर लेकर बाइक से गांव लौटे रहे थे.
तभी पूल के नीचे घात लगाये बैठे तीन अपराधियों ने व्यवसायी को दो गोली मारे. तभी सामने से आ रही बस पूल के समीप पहुंच गयी. बस पर सवार खून से लथपथ व्यवसायी को देख चिल्लाने लगे.
स्थिति बिगड़ते देख अपराधी भाग निकले. संयोग अच्छा था कि मौके पर बस आ गयी नहीं, तो सड़क पर गिरे अपराधी को दो अपराधी गोली मारने जा रहे थे. व्यवसायी के रिश्तेदार अनूप साह ने बताया कि सुनील के जांघ व पीठ में गोली लगी है. छटपटाते देख अपराधी नजदीक से गोली मारना चाहते थे. तभी बस आ गयी. उसे इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया है. सुनील हमलावरों की पहचान पुलिस को बताया है. वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान हो गयी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गयी है. घायल व्यवसायी विशेष जानकारी देने की स्थिति में नहीं था. होश में आने पर पुलिस व्यवसायी से विस्तृत पूछताछ करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




